5 मार्च के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल। CricTracker Hindi

SM Trends: 5 मार्च के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

इस समय आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा सेमीफाइनल मैच साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच में खेला जा रहा है।

SM Trends Of 5 March
SM Trends Of 5 March

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराया। इस मैच में टीम इंडिया की ओर से सभी खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। वहीं  ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे।

वहीं सेमीफाइनल के बाद 5 मार्च को ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी खिलाड़ी स्टीव स्मिथ ने अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। स्टीव स्मिथ का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और उन्होंने विरोधी टीम के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई है। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी कर रहे थे और भारत के खिलाफ पहले सेमीफाइनल में मिली हार के बाद उन्होंने यह फैसला लिया।

इस बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा सेमीफाइनल मैच साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच आज खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। टीम का यह फैसला काफी अच्छा रहा है और उन्होंने साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों पर दबाव बनाया हुआ है।

close whatsapp