क्या जतिन सप्रू और हरभजन सिंह के बीच है सब कुछ ठीक? । CricTracker Hindi

क्या जतिन सप्रू और हरभजन सिंह के बीच है सब कुछ ठीक? दोनों के क्रिप्टिक इंस्टाग्राम पोस्ट को देख फैंस हैं हैरान

जतिन के इस पोस्ट के कुछ देर बाद Harbhajan Singh ने अपने सोशल मीडिया के जरिए एक पोस्ट शेयर कर जवाब दिया।

Jatin Sapru And Harbhajan Singh (Pic Source-X)
Jatin Sapru And Harbhajan Singh (Pic Source-X)

क्रिकेट के फेमस टीवी प्रेजेंटर जतिन सप्रू ने मंगलवार को एक क्रिप्टिक इंस्टाग्राम पोस्ट करके सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। जिसके बाद फैंस के बीच अटकलें लगाई जा रही हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के कवरेज के दौरान हरभजन सिंह और उनके बीच झगड़े हुए हैं।

यह ड्रामा भारत की न्यूजीलैंड पर फाइनल में रोमांचक जीत के ठीक एक दिन बाद सामने आया। जहां रोहित शर्मा की टीम ने 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। जतिन सप्रू के पोस्ट के बाद हरभजन सिंह ने भी इसका जवाब दिया है। आइए जानें आखिर पूरा मामला क्या है।

पहले जतिन सप्रू ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “सम्मान के साथ, संबंधित प्राधिकारी से मेरा अनुरोध है कि आगे से मुझे भज्जी सर के साथ पार्टनर ना करें। उन्होंने मुझे बोलने का मौका ही नहीं दिया। मुझे नहीं लगता कि यह ठीक है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jatin Sapru (@jatin_sapru)

जतिन के इस पोस्ट के कुछ देर बाद Harbhajan Singh ने अपने सोशल मीडिया के जरिए एक पोस्ट शेयर कर जवाब दिया। इसी पोस्ट में भज्जी ने प्राइवेट फुटेज को पब्लिक करने की मांग भी की। भज्जी ने अपनी पोस्ट में लिखा, “जतिन का ये आरोप कि मैंने उसे कुछ बोलने नहीं दिया बिल्कुल झूठ है।” भज्जी ने आगे लिखा, “मैं हमारी फुटेज पब्लिक करने की अपील करता हूं, ताकि सच लोगों तक पहुंच सके।”

पूर्व खिलाड़ी क्रिस श्रीकांत ने भी इसको लेकर रखा अपना पक्ष

क्रिस श्रीकांत ने इस मामले को लेकर अपना पक्ष रखा। क्रिस श्रीकांत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि, ‘जतिन सप्रू बच्चों की तरह रो रहे हैं। मैं भी इन दोनों के साथ वहां था और जतिन ने खुद कहा था हरभजन सिंह को लीड लेने के लिए।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kris Srikkanth (@cheekaofficial)

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दर्ज की। टीम की ओर से फाइनल में सभी खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया और न्यूजीलैंड को हराया। टीम इंडिया के ज्यादातर लोग अब अपने देश वापस लौट चुके हैं और उन्हें अब इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में भाग लेते हुए देखा जाएगा, जिसकी शुरुआत 22 मार्च से हो रही है। तमाम खिलाड़ियों को आगामी टूर्नामेंट में अपनी-अपनी टीमों के लिए बेहतरीन बल्लेबाजी और शानदार गेंदबाजी करते हुए देखा जा सकता है।

close whatsapp