चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद केएल राहुल ने छोटू फैन्स को दिए थे गिफ्ट, अब आया वीडियो सामने | CricTracker Hindi

चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद केएल राहुल ने छोटू फैन्स को दिए थे गिफ्ट, अब आया वीडियो सामने

सोशल मीडिया पर केएल राहुल से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया गया है।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया के लिए केएल राहुल ने कई मौकों पर गजब का प्रदर्शन किया था, जहां इस खिलाड़ी ने विकेट के आगे और विकेट के पीछे अपनी तेज दिखाई थी। वहीं टीम इंडिया के खिताब जीतने के बाद राहुल ने एक खास जेस्चर किया था, जिसका वीडियो अब टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है और वो वीडियो फैन्स को काफी ज्यादा पसंद भी आ रहा है।

केएल राहुल को लेकर आई हैं अब नई रिपोर्ट्स

दूसरी ओर इस सीजन से केएल राहुल IPL में दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे, ऐसे में अब इस खिलाड़ी को लेकर कुछ रिपोर्ट्स आ रही हैं। इन रिपोर्ट्स के अनुसार केएल राहुल को दिल्ली टीम की कप्तानी ऑफर की गई थी, लेकिन उन्होंने कप्तानी करने से मना कर दिया है। ऐसे में अब टीम मैनेजमेंट शायद अक्षर पटेल को टीम की कप्तानी दे सकता है, अब देखना होगा की आखिर में क्या फैसला लिया जाता है।

फाइनल के बाद केएल राहुल ने किया था एक खास काम

*टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर केएल राहुल से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया गया है।
*इस वीडियो में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीतने के बाद केएल ने किया खास काम।
*स्टेडियम में मौजूद टीम इंडिया के फैन्स को अपने बल्लेबाजी ग्लव्स गिफ्ट में दिए राहुल ने।
*साथ ही इस दौरान राहुल ने बाकी छोटू फैन्स की जर्सी पर दिया था ऑटोग्राफ भी।

केएल राहुल ने फैन्स को किया था कुछ ऐसे खुश

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

जीत के बाद ये पोस्ट शेयर किया था केएल ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KL Rahul👑 (@klrahul)

केएल राहुल के चलते पंत को नहीं मिला मौका

जी हां, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में केएल राहुल ने हर मैच में खुद को साबित किया था, साथ ही इस दौरान उनको एक बार फील्डर ऑफ द मैच का मेडल भी मिला था। वहीं राहुल के दमदार प्रदर्शन के चलते अंतिम 11 में ऋषभ पंत की जगह नहीं बन पाई थी, लेकिन उसके बाद भी पंत ने जीत के बाद जमकर जश्न मनाया था। वैसे पंत ने टीम इंडिया से आखिरी वनडे मैच साल 2024 में लंका टीम के खिलाफ खेला था।

close whatsapp