WTC 2023 Final: ऑस्ट्रेलिया को लेकर सुनील गावस्कर का बयान कहीं टीम इंडिया पर न पड़ जाए भारी! - क्रिकट्रैकर हिंदी

WTC 2023 Final: ऑस्ट्रेलिया को लेकर सुनील गावस्कर का बयान कहीं टीम इंडिया पर न पड़ जाए भारी!

WTC 2023 फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर इस समय भारत के खिलाफ 104/3 है। 

Sunil Gavaskar and WTC Final. (Image Source: Getty Images)
Sunil Gavaskar and WTC Final. (Image Source: Getty Images)

भारत के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने कहा जारी आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2021-23 का फाइनल टीम इंडिया के जीतने की अधिक संभावनाएं हैं, क्योंकि टीम के सभी खिलाड़ियों ने इस बड़े मुकाबले से पहले काफी क्रिकेट खेला है, जबकि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के पास गेम टाइम की कमी है।

पूर्व भारतीय दिग्गज ने यह भी दावा किया है कि WTC 2023 फाइनल के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की तैयारी अपने प्रतिद्वंद्वियों ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की तुलना में कहीं बेहतर है, इसलिए रोहित शर्मा की टीम टेस्ट क्रिकेट का यह महामुकाबला द ओवल में जीतने के लिए पसंदीदा है।

WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया पर भारी पड़ेगा भारत: सुनील गावस्कर

सुनील गावस्कर ने स्पोर्ट्स तक के हवाले से कहा ‘ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने हाल ही में बिल्कुल भी क्रिकेट नहीं खेला है। जब आप इतना बड़ा मैच खेलने वाले होते हैं, आपको कुछ माइलेज चाहिए होता है। भारतीय खिलाड़ियों के पास वह माइलेज है, क्योंकि उनके सभी खिलाड़ियों ने हालिया आईपीएल 2023 में खेला है, जबकि ये चीज ऑस्ट्रेलिया के साथ नहीं है, उन्होंने फाइनल से पहले बिल्कुल भी कोई क्रिकेट नहीं खेला है।’

क्रिकेट एक्सपर्ट ने आगे कहा ‘चेतेश्वर पुजारा भले ही आईपीएल 2023 का हिस्सा नहीं थे, लेकिन उन्होंने काउंटी चैंपियनशिप में खेलने का विकल्प चुना और वहां शानदार बल्लेबाजी की, शतक लगाए। अन्य खिलाड़ियों ने भी बहुत सारे मैच खेले हैं। मेरा मानना है कि भारतीय टीम WTC फाइनल के लिए बेहतर तरीके से तैयार है।

पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड अपनी लय कैसे पाएंगे, क्योंकि उनके पास कोई माइलेज नहीं है? वहीं दूसरी ओर, हम सभी ने देखा कि मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने आईपीएल 2023 में कैसी खतरनाक गेंदबाजी की, वो ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर भारी पड़ने वाले हैं।’ गावस्कर की बात सही निकली, क्योंकि इस समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 104/3 है, और शमी, सिराज और शार्दुल ठाकुर एक-एक विकेट चटका चुके हैं।

close whatsapp