IPL में हमेशा चला है ऋषभ पंत का बल्ला, जाने LSG कप्तान के आंकड़ों के बारे में यहां
ऋषभ पंत के आईपीएल में आंकड़ों की बात की जाए तो 111 मैच में उन्होंने 35.31 के औसत और 148 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से 3284 रन बनाए हैं।
अद्यतन - मार्च 23, 2025 10:27 अपराह्न

आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से हो चुकी है। इस शानदार टूर्नामेंट का चौथा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच 23 मार्च को खेला जाना है। वहीं आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी ऋषभ पंत करते हुए नजर आएंगे।
ऋषभ पंत का प्रदर्शन आईपीएल में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और उन्होंने विरोधी टीम के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी की है। ऋषभ पंत के आईपीएल आंकड़ों की बात की जाए तो 111 मैच में उन्होंने 35.31 की औसत और 148 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 3284 रन बनाए हैं। यही नहीं ऋषभ पंत के नाम आईपीएल में एक शतक भी है, जबकि उन्होंने 18 अर्धशतक बनाए हैं। धाकड़ खिलाड़ी का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 128* रन है।
अब आगामी सीजन में भी पंत को धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। बात करें लखनऊ सुपर जायंट्स के प्रदर्शन की तो, पिछले सीजन यह इतना अच्छा नहीं रहा था और यही वजह है कि फ्रेंचाइजी ने केएल राहुल को टीम से रिलीज कर दिया। केएल राहुल की कप्तानी पिछले सीजन में निराशाजनक रही थी और टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं हो पाई थी।
ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। इस खरीद के साथ ऋषभ पंत आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए।
लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2025 में अच्छा खेल दिखाना चाहेगी
लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में कई धाकड़ खिलाड़ियों को अपनी टीम में जगह दी है। टीम की बैटिंग लाइनअप काफी मजबूत है और टीम के पास ऑलराउंडर भी हैं। हालांकि टीम की तेज गेंदबाजी लाइनअप थोड़ी कमजोर नजर आ रही है। इस सीजन टीम के तेज गेंदबाजों को अच्छी गेंदबाजी करनी होगी और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभानी होगी। स्पिनर्स भी अपनी भूमिका शानदार तरीके से निभाते हुए नजर आ सकते हैं।