रोहित शर्मा एक अलग ही कैरेक्टर हैं, मजाक-मजाक में कैमरामैन को ही लगा दी फटकार | CricTracker Hindi

रोहित शर्मा एक अलग ही कैरेक्टर हैं, मजाक-मजाक में कैमरामैन को ही लगा दी फटकार

MI टीम के अभ्यास के दौरान दिल्ली में आ गया था काफी ज्यादा तेज तूफान।

Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)
Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)

रोहित शर्मा का नेचर सभी को काफी ज्यादा पसंद आता है, IPL के दौरान तो हिटमैन काफी Chill नजर आते हैं। अब ऐसा ही कुछ इस बार भी देखने को मिला है, जहां रोहित ने मजाक-मजाक में कैमरामैन की क्लास लगा दी और फैन्स को MI टीम के कप्तान का ये अंदाज काफी ज्यादा पसंद आया है।

इस सीजन बल्ले से कुछ नहीं कर पा रहे हैं रोहित शर्मा

जी हां, IPL 2025 में रोहित शर्मा रन बनाने के किए लगातार संघर्ष कर रहे हैं, जहां वो हर मैच में फ्लॉप हो रहे हैं। जिसके कारण हिटमैन के फैन्स काफी निराश हैं, दूसरी ओर उन्होंने बीच में एक मैच भी नहीं खेला था और घुटने में लगी चोट के कारण वो ये मैच नहीं खेल पाए थे। अब देखना होगा की आगे रोहित शर्मा का प्रदर्शन कैसा रहता है।

रोहित शर्मा ने लगाई जब कैमरामैन को लताड़

*MI टीम के अभ्यास के दौरान दिल्ली में आ गया था काफी ज्यादा तेज  तूफान।
*जिसके बाद रोहित मजाक-मस्ती में सभी खिलाड़ियों को बोल रहे थे-वापस आ जाओ।
*इस दौरान कैमरामैन आंधी को छोड़ पूर्व कप्तान रोहित शर्मा पर करने लगा था फोकस।
*जिसे देख रोहित ने अपने अंदाज में बोला-अरे मेरा क्या वीडियो ले रहा है, आंधी का वीडियो ले।

आपको काफी पसंद आएगा रोहित शर्मा का ये वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

एक नजर डालते हैं इस वायरल वीडियो पर भी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

अगला मैच कब है अब मुंबई टीम का?

रोहित के अलावा इस सीजन में MI टीम भी काफी खराब प्रदर्शन कर रही है, जहां हार्दिक की कप्तानी में मुंबई टीम ने इस सीजन अभी तक कुल 5 मैच खेले हैं। जिसमें से टीम को सिर्फ एक में जीत मिली है और टीम बाकी के 4 मैच हारी है, ऐसे में टीम की गणित खराब होती जा रही है प्लेऑफ में जाने की। वहीं अब MI टीम का अगला मैच 13 अप्रैल को है, इस दिन ये टीम दिल्ली के खिलाफ खेलने उतरेगी और ये मैच भी दिल्ली में ही खेला जाएगा। दूसरी ओर DC टीम लगातार 4 मैच अपने नाम कर चुकी है इस सीजन।

close whatsapp