क्रुणाल के सामने चालाकी दिखाना पड़ा संजू सैमसन को भारी, सीधे पहुंच गए पवेलियन
RCB के खिलाफ घरेलू मैदान पर फ्लॉप साबित हुए RR के कप्तान संजू सैमसन।
अद्यतन - Apr 13, 2025 5:14 pm

जयपुर में इस समय राजस्थान और RCB के बीच मैच खेला जा रहा है, जहां RR टीम इस सीजन में पहली बार SMS स्टेडियम में मैच खेलने उतरी है। वहीं घरेलू फैन्स को घरेलू कप्तान संजू सैमसन से काफी उम्मीदें थी बल्लेबाजी में, लेकिन संजू ने सभी की उम्मीदों पर काफी आसानी से पानी फेर दिया।
RR टीम के दो अलग-अलग घरेलू मैदान हैं
जी हां, IPL में काफी समय से राजस्थान रॉयल्स टीम के दो अलग-अलग घरेलू मैदान है, ऐसे में हर सीजन टीम के मैच इन दोनों घरेलू मैदानों पर खेले जाते हैं। राजस्थान रॉयल्स का पहला घरेलू मैदान जयपुर में है, तो इस टीम का दूसरा घरेलू मैदान गुवाहाटी में है। लेकिन ये टीम अपने ज्यादा घरेलू मैच जयपुर में खेलती है और साथ ही अभ्यास ज्यादा यहां करती है।
क्रुणाल पांड्या के सामने एक ना चली संजू सैमसन की
*RCB के खिलाफ घरेलू मैदान पर फ्लॉप साबित हुए RR के कप्तान संजू सैमसन।
*जहां जयपुर में 19 गेंदों का सामना कर ये खिलाड़ी सिर्फ 15 रन बनाकर हुआ आउट।
*क्रुणाल पांड्या के खिलाफ राजस्थान के कप्तान ने चालाकी करने का किया था प्रयास।
*संजू आगे बढ़कर बड़ा शॉट मारने के प्रयास में थे, लेकिन हो गए थे स्टंप आउट ।
संजू सैमसन को कुछ इस तरह आउट किया था क्रुणाल पांड्या ने
GONE! Breakthrough for #RCB! 🙌🏻
Smart stuff from #KrunalPandya as he tricks #SanjuSamson in the flight and gets him stumped! 💪🏻
Watch the LIVE action ➡ https://t.co/1NaokWYtXf#IPLonJioStar 👉 #RRvRCB | LIVE NOW on Star Sports 2, Star Sports 2 Hindi & JioHotstar! pic.twitter.com/H3VFUfqZX1
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 13, 2025
खास जर्सी में आज का मैच खेल रही है RCB की टीम
क्रुणाल पांड्या ने अपने भाई की टीम के खिलाफ किया था कमाल
जी हां, कुछ दिनों पहले RCB बनाम MI का मैच हुआ था, इस मैच में RCB टीम ने जीत अपने नाम की थी। इस दौरान क्रुणाल ने अपने भाई हार्दिक की टीम के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया था, जहां क्रुणाल ने उस मैच में चार विकेट अपने नाम किए थे और पूरे मैच को आखिर में पलट दिया था। वैसे ये दोनों भाई पहले MI टीम में साथ खेलते थे, दूसरी ओर हार्दिक और क्रुणाल टीम इंडिया से भी साथ में खेल चुके हैं। लेकिन क्रुणाल को टीम इंडिया से खेले काफी समय हो गया है। क्रुणाल ने टीम इंडिया से आखिरी मैच साल 2021 में खेला था।