IPL 2025, PBKS vs KKR Match Prediction: पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच का मैच कौन जीतेगा?
दोनों टीमों के बीच यह मैच न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा।
अद्यतन - अप्रैल 14, 2025 4:38 अपराह्न

PBKS vs KKR Match Prediction: जारी आईपीएल 2025 का 31वां मैच पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मैच न्यू चंडीगढ़ स्थित, मुलांपुर स्टेडियम में होने जा रहा है।
पंजाब को अपने पिछले मैच में हैदराबाद के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, तो वहीं केकेआर ने अपने पिछले मैच में चेन्नई को 8 विकेट से हराया था। खैर, आइए जानते हैं इस मैच में किस टीम का पलड़ा भारी रहने वाला है, और कौनसी टीम जीत हासिल कर सकती है?
PBKS vs KKR Match Details
| मैच | पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच-31 |
| वेन्यू | मुलांपुर स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ |
| तारीख और समय | 15 अप्रैल, शाम 7ः30 pm IST |
| लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स | Star Sports Network & JioHotstar |
PBKS vs KKR Head-to-Head Records (हेड टू हेड रिकॉर्ड):
| मैच | 33 |
| पंजाब किंग्स | 12 |
| कोलकाता नाइट राइडर्स | 21 |
| टाई | 00 |
| नो रिजल्ट | 00 |
Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium, Mullanpur Pitch Report (पिच रिपोर्ट)
महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल होगी और एक हाई स्कोरिंग मैच होने की संभावना है। हालांकि, इस मैदान पर तेज गेंदबाजों और स्पिनरों को भी मदद मिल सकती है। इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम लक्ष्य का पीछा करना चाहेगी।
PBKS vs KKR Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):
पंजाब किंग्स:
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यान्सेन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, जेवियर बारलेट
कोलकाता नाइट राइडर्स:
क्विंटन डिकाॅक (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, अंजिक्य रहाणे (कप्तान), वेंकेटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, मोईन अली, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा
Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)- श्रेयस अय्यर
पंजाब बनाम कोलकाता मैच में अनुभवी श्रेयस अय्यर बेस्ट बल्लेबाज साबित हो सकते हैं। जारी सीजन में इस मैदान पर अय्यर एक 93 रनों की आकर्षक पारी खेल चुके हैं।
Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)- सुनील नारायण
पंजाब बनाम कोलकाता मैच में अनुभवी सुनील नारायण बेस्ट गेंदबाज साबित हो सकते हैं। बल्लेबाजों की मददगार पिच पर भी नारायण एक प्रभावी गेंदबाज साबित हो सकते हैं।
PBKS vs KKR आज के मैच की भविष्यवाणी
PBKS vs KKR Today’s Match Prediction IPL 2025: – PBKS vs KKR- आज का मैच कौन जीतेगा?
सिनैरियो 1
PBKS ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया
KKR का पावरप्ले स्कोर – 60-70
पहली पारी का स्कोर – 190-210
PBKS ने जीत हासिल की
सिनैरियो 2
KKR ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया
PBKS का पावरप्ले स्कोर – 60-70
पहली पारी का स्कोर – 190-210
KKR ने जीत हासिल की
Disclaimer: यह भविष्यवाणी लेखक की समझ, विश्लेषण (Analysis) और अंतर्ज्ञा (Instinct) पर आधारित है। अपनी भविष्यवाणी करते समय, उल्लिखित बिंदुओं पर विचार करें और अपना निर्णय स्वयं लें।