अगस्त में बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया, BCCI ने जारी किया शेड्यूल
17 अगस्त से बांग्लादेश के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज खेलेगी टीम इंडिया
अद्यतन - Apr 15, 2025 2:41 pm

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी इस वक्त आईपीएल में व्यस्त हैं। जारी सीजन का फाइनल 25 मई को खेला जाएगा, इसके बाद टीम इंडिया नेशनल ड्यूटी में लग जाएगी। आईपीएल खत्म होने के बाद भारत का पहला असाइमेंट इंग्लैंड दौरा रहेगा, जहां टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इसके बाद अगस्त में टीम बांग्लादेश दौरे के लिए रवाना होगी, जिसका शेड्यूल मंगलवार, 15 अप्रैल को बीसीसीआई ने जारी कर दिया है।
भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे और इतने ही मैचों की टी20 सीरीज खेलती हुई नजर आएगी, जिसकी शुरुआत 17 अगस्त से होगी। सीरीज की शुरुआत वनडे लेग से होगी, जिसके मैच 17, 20 और 23 अगस्त को खेले जाएंगे, जबकि दोनों टीमों के बीच तीन टी20 मैच 26, 29 और 31 अगस्त को खेले जाएंगे। मीरपुर और चटगांव सभी मैचों की मेजबानी करेंगे।
भारत के बांग्लादेश दौरे का पूरा शेड्यूल-
पहला वनडे, 17 अगस्त, रविवार (मीरपुर)
दूसरा वनडे, 20 अगस्त, बुधवार (मीरपुर)
तीसरा वनडे, 23 अगस्त, शनिवार (चटोगांव)
पहला टी20, 26 अगस्त, मंगलवार (चटोगांव)
दूसरा टी20, 29 अगस्त, शुक्रवार (मीरपुर)
तीसरा टी20, 31 अगस्त, रविवार (मीरपुर)
https://twitter.com/BCCI/status/1912058841610830090
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया
बता दें, भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 20 जून से होगी जो 4 अगस्त तक खेली जाएगी। हालांकि, जैसा कि हाल के समय में देखा गया है कि बहुत से कम ऐसे खिलाड़ी हैं जो भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेल रहे हैं। ऐसे में जो खिलाड़ी टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे वो पहले ही बांग्लादेश दौरे के लिए रवाना हो सकते हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज शेड्यूल
पहला टेस्ट- 20-24 जून, हेडिंग्ले लीड्स
दूसरा टेस्ट- 2-6 जुलाई, एजबस्टन
तीसरा टेस्ट- 10-14 जुलाई, लॉर्ड्स
चौथा टेस्ट- 23-27 जुलाई, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड
पांचवां टेस्ट- 31 जुलाई-4 अगस्त, द ओवल