RCB vs RR Head to Head Record: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम राजस्थान रॉयल्स हेड टू हेड रिकॉर्ड CricTracker Hindi

RCB vs RR Head to Head Record: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम राजस्थान रॉयल्स हेड टू हेड रिकॉर्ड

बेंगलुरु और राजस्थान के बीच एक रोमांचक मुकाबला 24 अप्रैल को खेला जाएगा।

 

RR vs RCB (Photo Source: Getty Images)
RR vs RCB (Photo Source: Getty Images)

IPL 2025 का 42वां मुकाबला 24 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। RCB की बात करें तो उन्होंने इस सीजन अब तक 7 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से उन्होंने 5 में जीत दर्ज की है और वो 10 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर हैं। वहीं राजस्थान रॉयल्स की बात करें तो उन्होंने अब  तक 8 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें 2 मैचों में जीत मिली है और वो पॉइंट्स टेबल में 4 अंकों के साथ आठवें नंबर पर हैं। RCB अपना पिछला मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ जीतकर इस मैच में खेलने उतरेगी। वहीं राजस्थान रॉयल्स को अपने पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब आईपीएल में 33 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से बेंगलुरु ने 16 मैच में जीते हैं, वहीं 14 बार राजस्थान ने बाजी मारी है। साल 2025 में दोनों टीमें एक बार आमने-सामने हुई थी। जहां RCB ने एकतरफा मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 9 विकेट से हराया था। इस मैच में राजस्थान अपने उस हार का बदला लेना चाहेगी।

RCB vs RR Head to Head Record: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम राजस्थान रॉयल्स हेड टू हेड रिकॉर्ड

मैच 33
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 16
राजस्थान राॅयल्स 14
टाई 00
नो रिजल्ट 03

 

दोनों टीमों का स्क्वॉड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु  (RCB) का फुल स्क्वाॅड

विराट कोहली, रजत पाटीदार, यश दयाल, लियम लिविंगस्टोन, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख डार, सुयश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक चिकारा, मोहित राठी, अभिनंदन सिंह, लुंगी एन्गिडी

राजस्थान राॅयल्स (RR) का फुल स्क्वाॅड

संजू सैमसन, यशस्वी जयसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरन हेटमायर, संदीप शर्मा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, वानिंदु हसरंगा, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, नितीश राणा, युद्धवीर सिंह, फजलहक फारूकी, वैभव सूर्यवंशी, क्वेना मफाका, कुणाल राठौर, अशोक शर्मा, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे

close whatsapp