अभ्यास के दौरान केएल राहुल का हुआ नुकसान, उसके बाद देखने लायक थी अक्षर की मुस्कान | CricTracker Hindi

अभ्यास के दौरान केएल राहुल का हुआ नुकसान, उसके बाद देखने लायक थी अक्षर की मुस्कान

दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल के नेट सेशन का वीडियो शेयर किया है।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के खेल से हर कोई प्रभावित है, सालों से टीम अपने आप को साबित नहीं कर पा रही थी। लेकिन इस साल ये टीम एक अलग लेवल का क्रिकेट खेल रही है, इस बीच टीम के प्रमुख बल्लेबाज केएल राहुल का एक वीडियो सामने आया है जिसे देख आपकी भी हंसी छूट जाएगी।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए धमाकेदार जा रहा है ये सीजन

जी हां, दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका के टॉप तीन में बनी हुई है, जहां इस टीम ने अभी कुल 8 मैच खेले हैं जिसमें से टीम को 6 में जीत मिली है और दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। जिसके बाद टीम के पास कुल 12 अंक है और टीम अंक तालिका के दूसरे स्थान पर मौजूद है। वहीं पहले स्थान पर गुजरात टीम है और तीसरे स्थान पर RCB है।

केएल राहुल के बल्ले का मजाक उड़ाते नजर आए अक्षर पटेल

*हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल के नेट सेशन का वीडियो शेयर किया है।
*जहां इस नेट सेशन में बल्लेबाजी अभ्यास के दौरान केएल राहुल का बल्ला टूट जाता है।
*ये सब देख खुद बल्लेबाज केएल राहुल काफी ज्यादा हैरान हो जाते हैं एक बार के लिए।
*तो दूसरी ओर कप्तान अक्षर पटेल वो टूटा हुआ बल्ला हाथ में लेकर हंसते हुए नजर आते हैं।

अक्षर पटेल और केएल राहुल का वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Delhi Capitals (@delhicapitals)

धोनी की पूरी कॉपी करने में लगा रहता है ये बल्लेबाज

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Delhi Capitals (@delhicapitals)

केएल राहुल के प्रदर्शन पर भी नजर डाल लेते हैं

DC टीम के साथ-साथ उनके प्रमुख बल्लेबाज केएल राहुल भी इस सीजन धाकड़ खेल दिखा रहे हैं, जहां इस बार उनपर कप्तानी की जिम्मेदारी भी नहीं है और इस कारण से उनका खेल कमाल का दिख रहा है। केएल ने अभी तक DC टीम के लिए कुल 7 मैच खेले हैं, इस दौरान उन्होंने कुल 323 रन बनाए हैं और तीन अर्धशतक लगाए हैं। वहीं उन्होंने अपनी पुरानी टीम LSG के खिलाफ भी दमदार प्रदर्शन किया था और उसके बाद वो संजीव गोयनका से गले भी नहीं मिले थे। जिसका वीडियो काफी वायरल हुआ था।

close whatsapp