IPL 2025: MI vs LSG, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम के आंकड़ों और रिकॉर्ड्स पर डालिए एक नजर
अद्यतन - Apr 26, 2025 4:36 pm

मुंबई इंडियंस रविवार को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी। आईपीएल 2025 में दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मुकाबला है। पहले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीत दर्ज की थी। मुंबई इंडियंस राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत दर्ज की।
मुंबई इंडियंस अब 5 जीत और 4 हार के साथ पॉइंट टेबल में चौथे स्थान पर है। उनका नेट रन रेट +0.673 है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स अपने घरेलू मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार के बाद मुंबई में खेलेगी। फिलहाल लखनऊ सुपर जायंट्स 5 जीत और 4 हार के साथ पॉइंट टेबल में 6वें स्थान पर खिसक गई है और उसका नेट रन रेट -0.054 है।
पिछली बार, जब मुंबई और लखनऊ का आमना-सामना हुआ था तो मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। कप्तान हार्दिक पांड्या ने यादगार प्रदर्शन किया और उन्होंने 4 ओवर में 9 की इकॉनमी से 5 विकेट लिए। वहीं ट्रेंट बोल्ट, विग्नेश पुथुर और अश्वनी कुमार को एक-एक विकेट मिला।
LSG ने 12 रनों से हराया
लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 203 रनों का स्कोर बनाया। मिचेल मार्श 31 गेंदों पर 193.55 की स्ट्राइक रेट से 60 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। एडेन मार्करम ने 139.47 की स्ट्राइक रेट से 38 गेंदों पर 53 रन बनाए। आयुष बडोनी (19 गेंदों पर 30 रन) और डेविड मिलर (14 गेंदों पर 27 रन) ने भी अहम योगदान दिया।
जवाब में मुंबई इंडियंस की ओपनिंग जोड़ी शुरुआत में ही आउट हो गई। हालांकि, नमन धीर ने स्थिति को संभाला और 191.67 की स्ट्राइक रेट से 24 गेंदों पर 46 रन बनाए। वहीं सूर्यकुमार यादव ने 43 गेंदों पर 67 रन बनाए। हालांकि, लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई को 12 रनों से हार मिली। लखनऊ के लिए शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, आवेश खान और दिग्वेश राठी ने एक-एक विकेट लिया।
आईपीएल आंकड़े – वानखेड़े स्टेडियम
| मैच खेले गए | 122 |
| पहले बल्लेबाबजी करते हुए जीत | 54 |
| चेज करते हुए जीत | 67 |
| नो रिजल्ट | 00 |
| मैच टाई | 01 |
| पहली पारी का औसत स्कोर | 172 |
| हाईएस्ट टीम टोटल | 235 |
| सफलतापूर्वक हाईएस्ट चेज टोटल | 213 |