RR vs GT मैच के लिए सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच एंड वेदर रिपोर्ट | CricTracker Hindi

IPL 2025: RR vs GT मैच के दौरान कैसा रहेगा सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच का मिजाज, पढ़ें ये रिपोर्ट

पॉइंट्स टेबल में इस वक्त नौंवें नंबर पर राजस्थान रॉयल्स की टीम।

Sawai Mansingh Stadium (Photo Source: X)
Sawai Mansingh Stadium (Photo Source: X)

IPL 2025 का 47वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात की बात करें तो उन्होंने इस सीजन अब तक 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 6 में उन्होंने जीत दर्ज की है और वो 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर हैं। वहीं RR की बात करें तो उन्होंने 9 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें सिर्फ 2 में जीत मिली है और वो पॉइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर हैं। दोनों टीमों के बीच खेले जाने इस मैच से पहले हम आपको बताएंगे कि RR vs GT मैच के दौरान सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच का मिजाज कैसा रहेगा।

RR vs GT: सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच को संतुलित माना जाता है। मतलब यहां कि पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को कुछ न कुछ मदद देती है। पुराने समय से इस स्टेडियम में कांटे के मुकाबले हुए हैं और ऐसा ही आगे भी होने की उम्मीद है। गेंदबाजों को शुरुआत में थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, बल्लेबाजों को रन बनाने में आसानी होगी। बाउंड्री (चौके-छक्के की सीमा) न ज्यादा बड़ी है और न ज्यादा छोटी, जिससे चौके-छक्के और सोच-समझकर खेलने का मिश्रण देखने को मिल सकता है।

सवाई मानसिंह स्टेडियम IPL रिकॉर्ड और आंकड़े

कुल मैच- 59

पहले बैटिंग करने वाली टीम ने कितने जीते-21

दूसरी बैटिंग करने वाली टीम ने कितने जीते-38

पहली पारी का औसत स्कोर-162

हाईएस्ट टीम टोटल- 217/6, सनराइजर्स हैदराबाद

लोवेस्ट टीम टोटल- 59, राजस्थान रॉयल्स

RR vs GT जयपुर का वेदर रिपोर्ट

जयपुर में मौसम गर्म रहने की उम्मीद है, मैच के दौरान तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से 38 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। ह्यूमिडिटी 20-25% देखने को मिल सकती है, जिससे खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों के लिए मौसम काफी आरामदायक रहने की उम्मीद है। आसमान के साफ रहने की संभावना है और बारिश से खेल में किसी भी तरह की रुकावट आना लगभग नामुमकिन है।

close whatsapp