1 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - मई 1, 2025 8:30 पूर्वाह्न

1) IPL 2025, CSK vs PBKS: सैम करन की तूफानी पारी, चहल की हैट्रिक- रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सीएसके को हराकर किया प्लेऑफ से बाहर
आईपीएल 2025 के 49वें मैच में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 4 विकेट से मात दी है। इस हार के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सैम करन के 88 रनों की बदौलत 190 का स्कोर बनाया। इसके जवाब में पंजाब ने कप्तान श्रेयस अय्यर के 72 रनों की पारी की मदद से 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
2) CSK vs PBKS, Play of the day: श्रेयस अय्यर ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेली मैच विनिंग पारी
आईपीएल 2025 के 49वें मैच में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 4 विकेट से मात दी है। इस हार के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सैम करन के 88 रनों की बदौलत 190 का स्कोर बनाया। इसके जवाब में पंजाब ने कप्तान श्रेयस अय्यर के 72 रनों की पारी की मदद से 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इससे पहले 191 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने लाजवाब बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने सीएसके के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई और मैदान के हर तरफ शॉट लगाए। अय्यर ने 32 गेंदों में सीजन का अपना चौथा अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 41 गेंदों में 72 रनों की जबरदस्त पारी खेली।
3) IPL 2025, CSK vs PBKS : युजवेंद्र चहल की हैट्रिक ने बदल दिया मैच का रुख, यह ओवर बना मैच का टर्निंग पॉइंट
आईपीएल 2025 के 49वें मैच में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 4 विकेट से मात दी है। इस हार के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सैम करन के 88 रनों की बदौलत 190 का स्कोर बनाया। हालांकि, सीएसके को 200 रनों के अंदर समेटने में सबसे बड़ा योगदान लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का रहा। उन्होंने 19वें ओवर में चार विकेट लेकर पूरे मैच का रुख बदल दिया। वह जब गेंदबाजी करने आए तो क्रीज पर विस्फोटक बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी कर रहे थे। एमएस धोनी ने चहल की पहली गेंद पर जोरदार सिक्स लगाया, लेकिन अगली गेंद पर पलटवार करते हुए चहल ने धोनी को पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद युजी चहल ने एक के बाद एक कुल तीन विकेट और हासिल किए। इस तरह 19वें ओवर में स्पिनर ने 9 रन देते हुए कुल चार विकेट चटकाए। यह ओवर ही इस मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।
4) हैट्रिक लेकर मैच पलटने वाले युजवेंद्र चहल नहीं…CSK के खिलाफ इन्हें मिला ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ IPL 2025 के 49वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने हैट्रिक ली। चहल ने पारी के 19वें ओवर में सबसे पहले एमएस धोनी को अपना शिकार बनाया। हालांकि धोनी उनकी हैट्रिक का हिस्सा नहीं थे क्योंकि अगली गेंद पर दीपक हुड्डा ने दो रन लिए थे। इसके बाद चहल ने अपनी तीखी गेंदबाजी का कहर बरपाना शुरू किया। चौथी गेंद पर उन्होंने दीपक हुड्डा को चलता किया, वहीं पांचवीं और छठी गेंद पर अंशुल काम्बोज और नूर अहमद को अपना शिकार बनाया। एक समय ऐसा लग रहा था कि सीएसके की टीम आसानी से 200 रन का आंकड़ा पार कर लेगी, मगर चहल ने एक ही ओवर में चार विकेट चटकाकर मैच पलट दिया। हालांकि इसके बावजूद उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नहीं नवाजा गया।
5) CSK के ‘सूखे’ में सैम करन ने की रनों की बरसात, शतक से चूकने के बावजूद किया धांसू कारनामा
इंग्लैंड के 26 वर्षीय करन सीएसके वर्सेस पीबीकेएस मैच में अलग ही मोड में नजर आए। वह वन डाउन उतरे और सीएसके के रनों का ‘सूखे’ में रनों की बरसात की। करन द्वारा बनाए गए 88 रन, इस सीजन में सीएसके के किसी भी प्लेयर का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। यह टी20 क्रिकेट में करन का दूसरा सर्वोच्च स्कोर भी है। उन्होंने टी20 ब्लास्ट में हैम्पशायर के खिलाफ सरे के लिए 58 गेंदों में नाबाद 102 रन बनाए थे। करन ने आईपीएल के अपने सर्वोच्च स्कोर में सुधार किया है। उन्होंने आईपीएल 2024 में गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 41 गेंदों पर नाबाद 63 रन बनाए थे। तब वह पीबीकेएस का हिस्सा थे।
6) ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल 2025 से हो सकते हैं बाहर, श्रेयस अय्यर ने बता दी वजह
पंजाब किंग्स को आईपीएल 2025 के 49वें मैच से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि अंगुली में चोट के कारण वह आगे के मुकाबले नहीं खेल पाएंगे। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में वह नहीं खेल रहे हैं। हालांकि पंजाब किंग्स ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेपॉक में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि टीम में एक बदलाव है ग्लेन मैक्सवेल की जगह अजमतुल्लाह ओमरजई आज खेल रहे है। श्रेयस अय्यर ने टॉस के दौरान कहा, ”दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनकी अंगुली में फ्रैक्चर हो गया है। उनके रिप्लेसमेंट का फैसला नहीं किया गया है।”
7) CSK को टूर्नामेंट से बाहर कर पंजाब किंग्स ने लगाई पॉइंट्स टेबल में छलांग, टॉप-4 में अब ये टीमें
IPL 2025 Updated Points Table- श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 के 49वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 4 विकेट से धूल चटाई। सीएसके इसी के साथ आईपीएल 2025 से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है। चेन्नई की यह 10 मैचों में 8वीं हार है। वहीं पंजाब किंग्स ने इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाई है। टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ टॉप-2 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है। पंजाब की 10 मैचों में यह 6ठी जीत है और अब उनके खाते में 13 अंक है।
8) श्रेयस ने ऑरेंज कैप रेस में लगाई छलांग, चहल की पर्पल कैप में धमाकेदार एंट्री; नूर ने स्टार्क को पछाड़ा
श्रेयस चार पायदान की छलांग लगाकर 10वें स्थान पर पहुंच गए। उन्होंने 10 मैचों में 51.43 की औसत से 360 रन बनाए हैं। वह चार अर्धशतक जड़ चुके हैं। नौवें पायदान पर दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल हैं, जिन्होंने 9 मुकाबलों में 53.00 की औसत से 371 रन जोड़े। पीबीकेएस के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य संयुक्त रूप से 11वें स्थान पर आ गए हैं। दोनों ने 10 मैच खेलने के बाद 346-336 जुटाए हैं। प्रभसिमरन (54) ने चेन्नई के सामने अर्धशतक ठोका। पंजाब के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने पर्पल कैप रेस में धमाकेदार एंट्री की है। वह ऊपर चढ़कर सातवें पायदान पर आ गए हैं। उन्होंने चेपॉक में 32 रन खर्च करते हुए चार विकेट लिए। उन्होंने चारों शिकार 19वें ओवर में ही किए। चहल ने हैट्रिक ली। सीएसके के युवा स्पिनर नूर अहमद ने दिल्ली कैपिटल्स के पेसर मिचेल स्टार्क को पछाड़ दिया है। नूर 10 मैचों में 15 विकेट लेकर तीसरे स्थान पर काबिज हो गए हैं।
9) CSK vs PBKS: नहीं मालूम अगला मैच खेलूंगा या नहीं…चेपॉक में कप्तान एमएस धोनी ने ऐसा क्यों बोला?
पीबीकेएस के कप्तान श्रेयस अय्यर ने चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। आईपीएल टॉस प्रेजेंटर डैनी मॉरिसन ने धोनी से पूछा कि यहां (स्टेडियम) फैंस का उत्साह देखिए। क्या इसका मतलब है कि आप अगले साल भी वापस खेलने आ रहे हैं? माही ने हंसते हुए जवाब दिया, ”फिलहाल तो मुझे यह भी नहीं मालूम कि मैं अगला मैच खेलूंगा या नहीं।” सीएसके का ‘किला’ रहा चेपॉक आईपीएल 2025 में पूरी तरह ढह गया है। चेन्नई ने यहां पांच मैचों से अब तक केवल एक जीता है। धोनी को बखूबी अहसास है कि टीम ने घर पर बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया है। धोनी ने कहा, ”आप ज्यादातर मैच घर पर खेलते हैं। घर का फायदा बहुत अहम होता है। लेकिन हम फायदा नहीं उठा पाए हैं।”