RCB vs CSK मैच के लिए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट | CricTracker Hindi

IPL 2025: RCB vs CSK मैच के दौरान कैसा रहेगा चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच का मिजाज, पढ़ें ये रिपोर्ट

बेंगलुरु और चेन्नई के बीच एक रोमांचक मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

M. Chinnaswamy Stadium, Bengaluru. (Image Source: X)
M. Chinnaswamy Stadium, Bengaluru. (Image Source: X)

IPL 2025 का 52वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। बेंगलुरु की बात करें तो उन्होंने इस सीजन अब तक10  मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 7 में उन्होंने जीत दर्ज की है और वो 14 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर हैं। वहीं चेन्नई की बात करें तो उन्होंने भी अब तक 10 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें 2 में जीत मिली है और वो पॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर हैं। दोनों टीमों के बीच खेले जाने इस मैच से पहले हम आपको बताएंगे कि RCB vs CSK मैच के दौरान एम चिन्नस्वामी स्टेडियम की पिच का मिजाज कैसा रहेगा।

RCB vs CSK:  चिन्नास्वामी की पिच रिपोर्ट

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। यह पिच बल्लेबाजों के मुफीद है। इस मैदान पर बल्लेबाजों को बड़े शॉट्स मारने में इसलिए भी आसानी होती है क्योंकि यहां की बाउंड्री छोटी होती हैं। तेज गेंदबाजों को शुरुआत में थोड़ी मदद मिलती है। यहां गेंदबाजों को विकेट के लेने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग करना पसंद करती है।

चिन्नास्वामी स्टेडियम के आईपीएल स्टैट्स

close whatsapp