3 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - May 3, 2025 8:14 am

1) IPL 2025: गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 38 रनों से दर्ज की जीत, पढ़ें मैच रिपोर्ट
IPL 2025, GT vs SRH: गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जारी आईपीएल सीजन का 51वां मैच, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस एकतरफा मुकाबले में गुजरात ने 38 रनों से जीत हासिल की है। टाइटंस ने ऑलराउंड खेल की वजह से मैच में जीत हासिल की है। पहले बल्लेबाजी करते हुए 225 रनों का लक्ष्य गुजरात टाइटंस ने हैदराबाद के सामने जीत के लिए रखा, लेकिन जब सनराइजर्स इस टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह सिर्फ 186 रन ही बना पाई और मैच में उसे 38 रनों से हार का सामना करना पड़ा है।
2) IPL 2025, GT vs SRH: राशिद खान के कैच ने बदल दिया मैच का रुख, ट्रैविस हेड का विकेट रहा टर्निंग पॉइंट
गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच का टर्निंग पॉइंट ट्रैविस हेड का विकेट रहा। वह प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने, लेकिन राशिद खान ने उनका एक शानदार कैच पकड़ा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ। दरअसल, 225 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए SRH के सलामी बल्लेबाजों अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू की। दोनों ने आते ही गुजरात के गेंदबाजों को अटैक करना शुरू किया और 4.3 ओवर में ही 49 रन जोड़ डाले। खतरनाक दिख रही इस साझेदारी को प्रसिद्ध कृष्णा ने तोड़ा। हेड ने एक जोरदार शॉट लगाया और राशिद खान ने पीछे की ओर दौड़ते हुए बाउंड्री के करीब हेड का एक बेहतरीन कैच पकड़ा, जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। हेड विकेट इस मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। अगर यह जोड़ी थोड़ी देर और टिक जाती तो मैच का रुख बदल सकता था।
3) अवनीत कौर की फोटो लाइक करने का मामला बढ़ता देख विराट कोहली ने दी सफाई
भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली हाल ही में एक मामले को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अवनीत कौर की एक फोटो पर कोहली के इंस्टाग्राम अकाउंट से लाइक होने पर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। यूजर्स ने इस पर तुरंत रिएक्शन दिया और कोहली को ट्रोल करना शुरू कर दिया। वहीं मामले को बढ़ता देख अब विराट कोहली ने खुद सामने आकर इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया कि यह किसी तकनीकी गड़बड़ी की वजह से हुई है और उन्होंने अवनीत के पोस्ट पर लाइक नहीं किया था।
4) IPL 2025 में अपने नजरिए को लेकर रहाणे का बड़ा बयान, कहा- मैं किसी भी स्थिति के….
आईपीएल के जारी सीजन में तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है। टीम का कोई भी खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया है। हालांकि, फिर भी कप्तान अजिंक्य रहाणे अच्छे अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए हैं। टीम के लिए वह फिलहाल जारी सीजन में टाॅप स्कोरर रहे हैं। बता दें कि जारी सीजन के इतर हाल में ही स्टार स्पोर्ट्स के साथ एक इंटरव्यू में रहाणे ने कहा- मैं किसी भी परिस्थिति के अनुसार खुद को ढाल सकता हूं। हां, आप मुझे पिछले दो से तीन सालों से CSK और मुंबई के लिए अलग-अलग स्ट्राइक-रेट के साथ खेलते हुए देख रहे हैं। जब मैं सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल रहा था।
5) भारत सरकार ने पहलगाम हमले के बाद उठाया बड़ा कदम, बाबर आजम, रिजवान समेत इन पाकिस्तानी क्रिकेटर्स का इंस्टा अकाउंट किया ब्लॉक
आज यानी 2 मई को भारतीय सरकार ने एक कड़ा फैसला लिया है। पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ के इंस्टाग्राम अकाउंट्स को भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए एक भीषण आतंकी हमले के एक सप्ताह से अधिक समय बाद की गई, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी। भारत में बाबर, शाहीन और रिजवान का इंस्टाग्राम अकाउंट खोलने की कोशिश करने वालों अकाउंट ब्लॉक होने का संदेश मिल रहा है, जिसमें लिखा है, ”भारत में यह अकाउंट उपलब्ध नहीं है। इस आशय के कानूनी अनुरोध के बाद यह फैसला लिया गया।’’
6) संजू सैमसन को लेकर पूर्व खिलाड़ी को बयान देना पड़ गया भारी, KCA ने सुनाई कड़ी सजा
आईपीएल 2025 के सीजन में संजू सैमसन अनफिट होने की वजह से राजस्थान रॉयल्स टीम की कप्तानी अधिक मैचों में करते हुए नहीं दिखाई दिए हैं, जिसके चलते उनकी टीम का प्रदर्शन भी निराशाजनक देखने को मिला है और वह प्लेऑफ में पहुंचने की रेस से भी बाहर हो गई है। इसी बीच घरेलू क्रिकेट में संजू सैमसन जो केरल की टीम से खेलते हैं वहां क्रिकेट संघ ने उनको लेकर पूर्व भारतीय खिलाड़ी और तेज गेंदबाज एस श्रीसंत द्वारा की गई विवादित टिप्पणी के मामले में बड़ा फैसला सुनाया है, जिसमें केरल क्रिकेट संघ ने श्रीसंत पर तीन साल प्रतिबंध लगा दिया है।
7) शुभमन गिल या जोस बटलर नहीं…GT vs SRH मुकाबले में ये खिलाड़ी बना ‘प्लेयर ऑफ द मैच’; 2 विकेट लेकर किया कमाल
टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने गर्लफ्रेंट सोफी शाइन के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि कर दी है। पिछले कुछ समय से यह प्रेमी जोड़ा कई जगह पर एक साथ दिखा, इस दौरान सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें वायरल हुई। हालांकि ना धवन ने और ना ही सोफी ने कभी इसे ऑफिशियल किया, मगर 1 मई को धवन ने सोफी के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर इस रिश्ते को अधिकारिक कर दिया है। बता दें, 2023 में पूर्व पत्नी आयशा मुखर्जी से तलाक के बाद धवन का यह पहला पुष्टिकृत रिश्ता है।
8) सूर्यकुमार यादव से छिनी ऑरेंज कैप, अब किसने जमाया कब्जा; किसके सिर सजी पर्पल कैप4
आईपीएल 2025 में ऑरेंज कैप और पर्पल की रेस काफी दिलचस्प हो गई है। एक दिन पहले किसी और खिलाड़ी के सिर पर ऑरेंज कैप रहती है। वहीं, 24 घंटे का समय बीतते-बीतते दूसरे खिलाड़ी के सिर पर पहुंच जाती है। कुछ ऐसा ही हुआ है सूर्यकुमार यादव के साथ। गुरुवार को सूर्यकुमार यादव ऑरेंज कैप की लिस्ट में टॉप पर थे। वहीं, शुक्रवार को गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले में साई सुदर्शन ने सूर्यकुमार यादव से ऑरेंज कैप झटक ली। वहीं, पर्पल कैप की लिस्ट में भी बदलाव हुआ है। यहां पर गुजरात जायंट्स के प्रसिद्ध कृष्णा 19 विकेट के साथ एक नंबर पर हैं।
9) गुजरात टाइटंस ने RCB को दिया दोहरा झटका, MI के साथ टॉप-2 में बनाई जगह; SRH बाहर होने की कगार पर
शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2025 के 51वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 38 रनों से धूल चटाई। इस जीत के साथ गुजरात की टीम आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंचने में कामयाब रही। GT से ऊपर अब सिर्फ मुंबई इंडियंस हैं जिनके खाते में भी 14 अंक है, मगर बेहतर नेट रन रेट होने की वजह से वह गुजरात से आगे हैं। गुजरात टाइटंस की इस जीत से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दोहरा झटका लगा है। दो दिन पहले RCB टॉप पर थी, मगर मुंबई औ गुजरात ने अपने-अपने मैच जीतकर उन्हें नंबर-3 पर खिसका दिया है। आरसीबी के भी मुंबई और गुजरात के बराबर 14-14 अंक है। MI, GT और RCB के अलावा अब टॉप-4 में पंजाब किंग्स है।