वरुण चक्रवर्ती भी हैं पूरे मस्ती मोड में, अपनी गेंदबाजी की वेरिएशन को लेकर पत्रकार को दिया मजेदार जवाब

CT2025: वरुण चक्रवर्ती भी हैं पूरे मस्ती मोड में, अपनी गेंदबाजी की वेरिएशन को लेकर पत्रकार को दिया मजेदार जवाब

वरुण चक्रवर्ती ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में घातक गेंदबाजी करते हुए पांच महत्वपूर्ण विकेट झटके थे।

Varun Chakarvarthy (Pic Source-X)
Varun Chakarvarthy (Pic Source-X)

भारतीय टीम के बेहतरीन स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में घातक गेंदबाजी करते हुए पांच महत्वपूर्ण विकेट झटके थे और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। टीम इंडिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 249 रन बनाए थे जिसके जवाब में न्यूजीलैंड 205 रन पर ढेर हो गई थी।

वरुण चक्रवर्ती ने विरोधी टीम के किसी भी बल्लेबाज को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया था और लगातार अंतराल में विकेट लिए थे। हमेशा से ही वरुण चक्रवर्ती की गेंदबाजी वेरिएशन को लेकर काफी बातचीत होती है। इस मैच के खत्म होने के बाद एक जर्नलिस्ट ने वरुण चक्रवर्ती से उनकी गेंदबाजी वेरिएशन को लेकर सवाल पूछा था जिसको लेकर भारतीय गेंदबाज ने मजेदार जवाब दिया।

ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक वरुण चक्रवर्ती ने पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि,’सर देखिए गेंद अंदर आती है, बाहर जाती है और सीधे भी जाती है। आप उसे वैसे ही रख सकते हैं लेकिन थोड़ा बहुत बदलाव करना होता है। क्रिकेटर बनने से पहले मेरा सपना यही था कि मैं आर्किटेक्ट बन जाऊं या मूवी बनाऊं। हालांकि मैं अपने रास्ते को पूरी तरह से बदल दिया।’

रोहित शर्मा ने वरुण चक्रवर्ती की गेंदबाजी को लेकर अपना पक्ष रखा

वरुण चक्रवर्ती ने आगे कहा कि,’टी20 फॉर्मेट में मैं वनडे फॉर्मेट से अलग तरीके की गेंदबाजी करता हूं। विजय हजारे ट्रॉफी के पिछले दो साल में मेरी गेंदबाजी में काफी प्रभाव पड़ा है और मैं अलग-अलग वेरिएशन की गेंदबाजी कर रहा हूं।’

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने वरुण चक्रवर्ती की गेंदबाजी को लेकर चैंपियंस ट्रॉफी के शुरुआती समय में कहा था कि,’नेट में वह हमें ज्यादा वेरिएशन की गेंदबाजी नहीं करते हैं। शायद यही वजह है कि वह हमें भी यह दिखाना नहीं चाहते हैं लेकिन बहुत ही अच्छी बात है। उनके पास कुछ घातक हथियार है जिसे वह तब इस्तेमाल करना चाहते हैं जब उसकी सबसे ज्यादा जरूरत हो।’

close whatsapp