बेन फोक्स को विकेटकीपर के रूप में टीम में शामिल किया जाए और…: लॉर्ड्स टेस्ट से पहले केविन पीटरसन ने इंग्लैंड टीम को दी महत्वपूर्ण सलाह
दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट 28 जून से शुरू हो रहा है जो लंदन के द लॉर्ड्स में खेला जाएगा।
अद्यतन - Jun 27, 2023 4:30 pm

एशेज 2023 का पहला टेस्ट एजबेस्टन में खेला गया था जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 2 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। इस मैच में इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया था और इसी वजह से टीम को इसमें हार का सामना करना पड़ा।
अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट 28 जून से शुरू हो रहा है जो लंदन के द लॉर्ड्स में खेला जाएगा। इस मैच से पहले केविन पीटरसन ने इंग्लैंड टीम को एक बड़ी सलाह दी है। केविन पीटरसन की मानें तो इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट मुकाबले में बेन डकेट को प्लेइंग XI से बाहर कर देना चाहिए और उनकी जगह बेन फोक्स को प्लेइंग XI में शामिल करना चाहिए और वो भी एक विकेटकीपर के रूप में।
बता दें, पहले टेस्ट मुकाबले में जॉनी बेयरस्टो ने इंग्लैंड टीम की विकेटकीपिंग की थी और उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। तमाम लोग जॉनी बेयरस्टो की विकेटकीपिंग से बिल्कुल भी खुश नहीं थी। बेन डकेट ने पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 12 रन बनाए थे जबकि दूसरी पारी में 19 रन बनाए थे। पीटरसन की माने तो जॉनी बेयरस्टो को टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करनी चाहिए। हालांकि पूर्व खिलाड़ी का यह भी मानना है कि दूसरे टेस्ट की प्लेइंग XI में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा क्योंकि बेन स्टोक्स और कोच ब्रैंडन मैकुलम को अपने खिलाड़ियों पर पूरा भरोसा है और वो उनको पूरा सपोर्ट करेंगे।
बेन फोक्स को प्लेइंग XI में जरूर शामिल करना चाहिए: केविन पीटरसन
केविन पीटरसन ने अपने बेटवे ब्लॉग में कहा कि, ‘मुझे नहीं लगता कि इंग्लैंड बहुत ज्यादा बदलाव करेंगे क्योंकि ब्रैंडन मैकुलम और बेन स्टोक्स को हमेशा अपनी टीम का सपोर्ट करते हुए देखा गया है, लेकिन अगर वो लोग चाहे तो बेन फोक्स को टीम में जरूर शामिल किया जा सकता है।’
केविन पीटरसन ने आगे कहा कि, ‘वैसे मुझे नहीं लगता कि प्लेइंग XI में ज्यादा बदलाव किए जाएंगे क्योंकि टीम मैनेजमेंट हमेशा अपने खिलाड़ियों को सपोर्ट करते हैं और उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मीडिया या बाकी लोग क्या कह रहे हैं।
मुझे लगता है कि जॉनी बेयरस्टो को ऊपर आकर बल्लेबाजी करनी चाहिए और बेन डकेट को टीम से बाहर कर देना चाहिए। बेन फोक्स को विकेटकीपर के रूप में प्लेइंग XI में शामिल करना चाहिए।’