CSK के खिलाफ जीतकर क्रेजी हो गए थे RCB के खिलाड़ी, मैच के बाद का वीडियो आया सामने - क्रिकट्रैकर हिंदी

CSK के खिलाफ जीतकर क्रेजी हो गए थे RCB के खिलाड़ी, मैच के बाद का वीडियो आया सामने

CSK के खिलाफ जीत के बाद अलग ही उत्साह था RCB टीम के खिलाड़ियों में।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

RCB टीम इस IPL सीजन में गजब का क्रिकेट खेल रही है, इसी कड़ी में टीम ने अब CSK को हार का स्वाद चखाया है। आखिरी ओवर की आखिरी गेंद तक गए इस मैच में कई सारे रोमांचक पल देखने को मिले, वहीं जीत के बाद का तो नजारा ही काफी ज्यादा अलग था और वो वीडियो IPL के इंस्टा पर शेयर किया गया है।

नया रिकॉर्ड अपने नाम किया विराट कोहली ने

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हुए मैच में विराट कोहली धाकड़ पारी खेली थी, जहां इस बल्लेबाज ने कमाल का अर्धशतक लगाया था। इसी के साथ ही IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए विराट ने अपने 300 छक्के भी पूरे कर लिए। वैसे अब तक किसी भी बल्लेबाज ने एक टीम के लिए 300 छक्के नहीं लगाए हैं और विराट के इस रिकॉर्ड को देख उनके फैन्स भी काफी ज्यादा खुश हैं। इस आईपीएल सीजन में विराट कोहली अर्धशतक पर अर्धशतक लगा रहे हैं।

RCB के खिलाड़ियों का जोश अलग लेवल पर था

*CSK के खिलाफ जीत के बाद अलग ही उत्साह था RCB टीम के खिलाड़ियों में।
*आखिरी गेंद के बाद डग आउट में उछल पड़े थे RCB टीम के सभी खिलाड़ी।
*दूसरी ओर उस समय यश दयाल का जोश देखने लायक था, वो मैदान में दौड़ लगा रहे थे।
*साथ ही टीम का हर एक खिलाड़ी शानदार ओवर डालने वाले यश दयाल को गले लगा रहा था।

IPL के इंस्टा पर आया RCB टीम का ये वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by IPL (@iplt20)

उस ओवर को लेकर यश दयाल ने क्या बयान दिया?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by IPL (@iplt20)

खलील अहमद इस मैच को याद नहीं रखना चाहेंगे

CSK टीम का इस IPL सीजन काफी ज्यादा घटिया प्रदर्शन रहा है, साथ ही टीम के लिए प्लेऑफ के रास्ते पूरी तरह बंद हो गए हैं। दूसरी ओर RCB के खिलाफ हुए मैच को चेन्नई के तेज गेंदबाज खलील अहमद याद नहीं रखना चाहेंगे, जिसका कारण है उनकी घटिया गेंदबाजी और खलील ने अपने तीन ओवर के स्पेल में 65 रन दिए थे। जिसके बाद वो अपने नाम एक खराब रिकॉर्ड कर गए।

close whatsapp