राहुल द्रविड़ ने दी रोहित शर्मा को ढेर सारी शुभकामनाएं, वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय खिलाड़ी के नाम पर रखा गया स्टैंड । CricTracker Hindi

राहुल द्रविड़ ने ‘रोहित शर्मा स्टैंड’ के लिए भारतीय खिलाड़ी को दी शुभकामनाएं, कहा- …तुम्हारे योगदान का सच्चा पुरस्कार है

राहुल द्रविड़ ने रोहित शर्मा को उनकी इस उपलब्धि के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

Rahul Dravid & Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)
Rahul Dravid & Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)

भारत के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ ने रोहित शर्मा के नाम पर वानखेड़े स्टेडियम में स्टैंड रखे जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसको लेकर एक स्पेशल संदेश दिया है। राजस्थान रॉयल्स के इस समय के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने एक वीडियो में अपना संदेश कहा, जिसको मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया।

राहुल द्रविड़ के मुताबिक, रोहित शर्मा ने इतने छक्के जड़े हैं कि उनके नाम पर स्टैंड रखने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं था। राहुल द्रविड़ का मानना है कि युवा रोहित शर्मा को वानखेड़े स्टेडियम में खेलना और धमाकेदार प्रदर्शन करना काफी अच्छा लगता। राहुल द्रविड़ ने भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा को उनकी इस उपलब्धि के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

राहुल द्रविड़ ने वीडियो संदेश में कहा कि, ‘रोहित शर्मा, ऐसा लगता है कि आपने इतने सारे छक्के स्टैंड्स की ओर जड़े हैं कि एक का नाम आप पर रखना जरूरी था। लेकिन मुबारक हो आपको। मुझे यकीन है कि एक युवा लड़के के रूप में तुमने वानखेड़े जैसे प्रतिष्ठित स्टेडियम में खेलने का सपना देखा होगा। लेकिन क्या तुमने कभी सोचा था कि एक दिन इस स्टेडियम का एक स्टैंड तुम्हारे नाम पर होगा? यह मुंबई और भारतीय क्रिकेट में तुम्हारे योगदान का सच्चा पुरस्कार है।’

वानखेड़े जैसे विश्व स्तरीय स्टेडियम में खेलना हर क्रिकेटर का सपना होता है, और रोहित, तुमने न केवल वहां खेला, बल्कि अनगिनत यादगार पारियां खेलकर उसे और खास बनाया।’

यहां देखें वीडियो:

रोहित शर्मा इस समय आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेल रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने अभी तक इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में 12 मैचों में से 7 में जीत दर्ज की है और उनके 14 अंक है। आईपीएल 2025 की अंक तालिका में मुंबई इंडियंस चौथे पायदान पर है। उन्हें प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए अपने दोनों मुकाबले जीतने जरूरी है।

मुंबई इंडियंस को अब अपना अगला लीग मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 21 मई को खेलना है, जबकि टीम अपना अंतिम लीग मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ 26 मई को खेलेगी। इन दोनों ही मैच में रोहित शर्मा आक्रामक बल्लेबाजी करना चाहेंगे।

close whatsapp