IPL 2025: LSG ने GT के खिलाफ किए महत्वपूर्ण बदलाव, जाने दोनों टीमों की प्लेइंग XI यहां । CricTracker Hindi

IPL 2025: LSG ने GT के खिलाफ किए महत्वपूर्ण बदलाव, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग XI यहां

इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

LSG vs GT (Image Credit- Twitter/X)
LSG vs GT (Image Credit- Twitter/X)

आईपीएल 2025 का महत्वपूर्ण मैच इस समय गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। लखनऊ सुपर जायंट्स की बात की जाए तो टीम इस सीजन के प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है।

गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन इस पूरे सीजन में धमाकेदार रहा है और उनके बल्लेबाजों ने बेहतरीन बल्लेबाजी की है। यही नहीं गेंदबाजों ने भी अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाई है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भी उन्हें शानदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। इस मैच के लिए गुजरात टाइटंस ने अपनी प्लेइंग XI में कोई भी बदलाव नहीं किया है।

लखनऊ सुपर जायंट्स की बात की जाए तो टीम लगातार अच्छा क्रिकेट खेलने में नाकाम रही है। हालांकि, उन्हें इस मैच में दमदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। लखनऊ टीम ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले जा रहे मैच की अपनी प्लेइंग XI में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं।

इस मैच में उन्होंने हिम्मत सिंह और शाहबाज अहमद को टीम में शामिल किया है। यही नहीं आकाश दीप को भी इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए देखा जा सकता है। दोनों ही टीम इस मैच में काफी मजबूत नजर आ रही है और उन्हें दमदार प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा।

मैच के लिए गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग XI:

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग XI:

शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अर्शद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग XI:

मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कैप्टन), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, आकाश दीप, आवेश खान, विलियम ओ’रूर्क

close whatsapp