SM Trends: 22 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends: 22 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

इंग्लैंड में मौजूद भारतीय टीम के खिलाड़ी केएल राहुल की एक तस्वीर, उनके साथी खिलाड़ी साई सुदर्शन की मां के साथ वायरल है, जिसमें दोनों हंसते नजर आ रहें हैं।

Mohammed Siraj and Jasprit Bumrah _(Image Credit- Twitter X)
Mohammed Siraj and Jasprit Bumrah _(Image Credit- Twitter X)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य क्रांति गौड़, जिन्होंने इसी साल अप्रैल में श्रीलंका के खिलाफ अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया हैं, बीसीसीआई महिला के आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके मध्य प्रदेश के छतरपुर से निकलकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा बनने और उसके पीछे के संघर्षों पर एक वीडियो पोस्ट किया है।

यह 21 वर्षीय दाहिने हाथ की गेंदबाज, ग्रामीण पृष्ठभूमि से आती हैं। इन्होंने टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलना शुरू किया, जिसके बाद घरेलू क्रिकेट का हिस्सा बनकर शानदार प्रदर्शन किया। क्रांति, वीमेन्स प्रीमियर लीग में यूपी वारियर्स के लिए खेलती हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने मैनचेस्टर टेस्ट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया से बात की। उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि, जब वह मैदान पर होते हैं तब अपना शत- प्रतिशत देने का प्रयास करते हैं। बीसीसीआई के एक्स एकाउंट से यह वीडियो पोस्ट किया गया है।

22 जुलाई के शानदार Tweet और Video

 

 

close whatsapp