IPL 2024 Latest Points Table: RCB vs LSG, Match-15 के बाद पॉइंट्स टेबल की ताजा स्थिति

IPL 2024 Latest Points Table: RCB vs LSG, मैच-15 का Results, और पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ जीत के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर आ गई है।

RCB vs LSG (Photo Source: IPL Official Website)
RCB vs LSG (Photo Source: IPL Official Website)

IPL 2024 Latest Points Table: आईपीएल 2024 का 15वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरू में खेला गया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। लखनऊ सुपर जायंट्स को शानदार शुरूआत मिली थी, पावरप्ले में टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 54 रन बनाए थे।

मिडिल ओवरों में आरसीबी गेंदबाजों ने वापसी की, और लखनऊ की पारी थोड़ी लड़खड़ाई थी। लेकिन क्विंटन डी कॉक और निकोलस पूरन की फिनिशिंग पारी के चलते लखनऊ सुपर जायंट्स ने 5 विकेट के नुकसान पर 181 रन बोर्ड पर लगाए थे। क्विंटन डी कॉक ने 56 गेंदों में 8 चौके और 5 छक्कों की मदद से 81 रनों की पारी खेली। वहीं निकोलस पूरन ने 21 गेंदों में 1 चौके और 5 छक्कों की मदद से 40 रनों की नाबाद पारी खेली।

आरसीबी के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट लिया था। वहीं रीस टॉपली, यश दयाल और मोहम्मद सिराज के नाम 1-1 विकेट शामिल रहे। लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने पावरप्ले के अंदर ही तीन बड़े विकेट गंवा दिए थे। विराट कोहली (22), फाफ डु प्लेसिस (19) और ग्लेन मैक्सवेल (0) पर पवेलियन लौट गए थे।

टीम 19.4 ओवरों में 153 रनों पर ऑलआउट हो गई और लखनऊ ने 28 रनों से शानदार जीत दर्ज की। माहिपाल लोमरोर ने 13 गेंदों में सर्वाधिक 33 रनों की पारी खेली, वहीं रजत पाटिदार ने 29 रन बनाए। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मयंक यादव ने 4 ओवर में 14 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट अपने नाम किया। वहीं नवीन उल हक ने दो विकेट लिए।

IPL 2024 Latest Points Table: मैच-15 के बाद पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल-

नंबर टीम मैच जीत हार टाई N/R अंक नेट रन रेट
1 राजस्थान रॉयल्स 3 3 0 0 0 6 1.249
2 कोलकाता नाइट राइडर्स 2 2 0 0 0 4 1.047
3 चेन्नई सुपर किंग्स 3 2 1 0 0 4 0.976
4 लखनऊ सुपर जायंट्स 3 2 1 0 0 4 0.483
5 गुजरात टाइटंस 3 2 1 0 0 4 -0.738
6 सनराइजर्स हैदराबाद 3 1 2 0 0 2 0.204
7 दिल्ली कैपिटल्स 3 1 2 0 0 2 -0.016
8 पंजाब किंग्स 3 1 2 0 0 2 -0.337
9 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू 4 1 3 0 0 2 -0.876
10 मुंबई इंडियंस 3 0 3 0 0 0 -1.423

close whatsapp