जब मैच से ठीक पहले क्रिकेट के भगवान खुद पहुंचे, टीम इंडिया के खिलाड़ियों में जोश भरने - क्रिकट्रैकर हिंदी

जब मैच से ठीक पहले क्रिकेट के भगवान खुद पहुंचे, टीम इंडिया के खिलाड़ियों में जोश भरने

टीम इंडिया आज श्रीलंका के खिलाफ कर रही है पहले बल्लेबाजी।

Image Credit- Disney+Hotstar
Image Credit- Disney+Hotstar

मुंबई में आज वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का सामना श्रीलंका से हो रहा है, जहां इस मैच को जीतकर भारतीय टीम लगातार 7वीं जीत अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरी है। साथ ही मैच से ठीक पहले भारतीय टीम काफी ज्यादा उत्साह में नजर आई, जिसका कारण भी काफी ज्यादा खास था और मैदान में फैन्स एक स्पेशल इंसान को देख काफी खुश हो गए।

टीम इंडिया कर रही है मुकाबले में पहले बल्लेबाजी

वहीं श्रीलंका ने आज टॉस अपने नाम किया है, जिसके बाद टीम के कप्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी कर रही है, साथ ही भारतीय टीम में आज किसी भी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। ऐसे में अश्विन और ईशान को आज भी मौका नहीं मिला है, इन दोनों ही खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में काफी कम मैच खेले हैं। दूसरी ओर आज सभी की नजर विराट कोहली पर होगी, जिसका कारण है उनका शतक। जी हां, मास्टर-ब्लास्टर के 49 वनडे शतक से, विराट महज एक शतक दूर हैं। कीवी टीम के खिलाफ उस रिकॉर्ड की बराबरी कोहली कर लेते, लेकिन वो 95 रन पर आउट हो गए थे।

मैच से पहले टीम इंडिया को मिला ‘भगवान’ का आर्शीवाद

*टीम इंडिया आज श्रीलंका के खिलाफ कर रही है पहले बल्लेबाजी।
*वहीं मैच से ठीक पहले Sachin Tendulkar पहुंचे मुंबई के मैदान पर।
*इस दौरान मास्टर-ब्लास्टर ने टीम इंडिया के हर एक खिलाड़ी से की बात।
*सचिन से बात करने के बाद जोश में नजर आए टीम के सभी खिलाड़ी।

टीम इंडिया से बात करते हुए मास्टर-ब्लास्टर

Image Credit- Disney+Hotstar
Image Credit- Disney+Hotstar

दोनों टीमों के बीच का रिकॉर्ड

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

आज के मैच के लिए दोनों टीमें कुछ प्रकार हैं

श्रीलंका

पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, दुशन हेमंथा, एंजेलो मैथ्यूज, महेश तीक्षना, कसुन राजिथा, दुष्मंता चमीरा, दिलशान मदुशंका।

भारत

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?