NZ vs ENG 2025: वनडे सीरीज शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड को झटका, कायल जैमिसन हुए बाहर

NZ vs ENG 2025: वनडे सीरीज शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड को झटका, कायल जैमिसन हुए बाहर

26 अक्टूबर से शुरू हो रही है ये सीरीज

Kyle Jamieson (Image Credit- Twitter X)
Kyle Jamieson (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू तीन मैचों की वनडे सीरीज के शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि शरीर में अकड़न की वजह से तेज गेंदबाज कायल जैमिसन वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। हाल में ही उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले दो मैचों में हिस्सा लिया था।

लेकिन अब वह 26 अक्टूबर, रविवार को माउंट मौगानुई के बे-ओवल मैदान से शुरू होने वाले तीन मैचों की वनडे सीरीज से पूरी तरह से हो गए हैं। बता दें कि वह वर्तमान कीवी टीम के गेंदबाजी सेटअप में सबसे अनुभवी गेंदबाज हैं। जैमिसन के वनडे सीरीज के बाहर होने से निश्चित तौर पर कीवी टीम को बड़ा झटका लगा है।

न्यूजीलैंड के कोच ने दिया बड़ा बयान

दूसरी ओर, कायल जैमिसन के वनडे सीरीज से बाहर होने को लेकर, न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के हेड कोच राॅब वाॅल्टर ने क्रिकबज के हवाले से कहा- “काइल को आज (शनिवार) गेंदबाजी करने के बाद अपनी कमर में कुछ अकड़न महसूस हुई और हम गर्मियों के इस दौर में कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते थे। हमें लगा कि उनके लिए इस वनडे सीरीज से बाहर रहना ही बेहतर होगा ताकि, वे 5 नवंबर से ऑकलैंड में शुरू होने वाले वेस्टइंडीज दौरे के लिए खुद को तैयार कर सकें।”

खैर, कायल जैमिसन के अंतरराष्ट्रीय करियर की बात करें तो, उन्होंने 2020 में भारत के खिलाफ पदार्पण करने के बाद से, अब तक न्यूजीलैंड के लिए 17 वनडे, 18 टी20 और 19 टेस्ट मैच खेले हैं। जैमिसन ने अपने व्हाइट बाॅल क्रिकेट करियर में पांच विकेट हाॅल नहीं लिया है। तो वहीं, अब लग रहा है कि उन्हें ऐसा करने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।

देखने लायक बात होगी कि टी20 सीरीज के बाद, इंग्लैंड क्रिकेट टीम वनडे सीरीज में कैसा प्रदर्शन करती है? गौरतलब है कि तीन मैचों की टी20 सीरीज में पहला और आखिरी मैच बारिश की वजह से धुल गया था, जबकि दूसरी मैच में मेहमान टीम इंग्लैंड ने 65 रनों से जीत दर्ज की थी।

close whatsapp