27 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

27 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. ‘मैं एक सीरीज से ज्यादा का हकदार था’ टेस्ट और इंडिया-ए में अनदेखी के बाद करुण नायर ने चयनकर्ताओं की आलोचना की

जारी रणजी ट्राॅफी के दूसरे राउंड में गोवा के खिलाफ 174* रनों की कमाल की पारी खेलने के बाद, करुण नायर ने टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से कहा- मैंने अपने लिए कुछ लक्ष्य निर्धारित किए हैं, जिनके बारे में मैं बात नहीं करना चाहता। लेकिन इसके अलावा, मेरा मुख्य लक्ष्य टीम के लिए मैच जीतना होगा।

नायर ने आगे कहा- यह (बाहर किया जाना) काफी निराशाजनक है, लेकिन मुझे पता है कि पिछले दो सालों (घरेलू क्रिकेट) के बाद मैं टीम में बने रहने का हकदार हूँ। लोगों की अपनी राय हो सकती है, लेकिन व्यक्तिगत रूप से, मेरी राय है कि मैं इससे कहीं बेहतर का हकदार हूँ।

2. Ranji Trophy 2025-26: रणजी ट्राॅफी में गरजा पृथ्वी शाॅ का बल्ला, टी20 अंदाज में ठोक दिया शतक

रणजी ट्रॉफी 2025-26, महाराष्ट्र के सलामी बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ ने अपना इस सीज़न का पहला शतक चंडीगढ़ के विरुद्ध लगाया। दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने उतरे शॉ ने विस्फोटक अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए मात्र 72 गेंदों में शतक जड़ा और आगे चलते हुए 141 गेंदों में शतक को दोहरे शतक में तब्दील किया। महाराष्ट्र के लिए अपने पहले ही सीज़न में पृथ्वी शॉ ने अच्छी लय दिखाई है, और वे इस फॉर्म को आने वाले मुकाबलों में भी जारी रखना चाहेंगे।

3. IND vs SA: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका ने की टीम की घोषणा, टेम्बा बावुमा की कप्तान के रूप में हुई वापसी

क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) ने आज 27 अक्टूबर को भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। तो वहीं, इस टीम में कप्तान के रूप में टेम्बा बावुमा की वापसी हुई है, जो पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नजर नहीं आए थे। गौरतलब है कि साउथ अफ्रीकी टीम अगले महीने ऑलफाॅर्मेट सीरीज के लिए भारत दौरे पर आने वाली है। इस दौरे की शुरुआत 14 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन पर खेले जाने पहले टेस्ट मैच से होगी।

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीकी टीम

टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्करम, रियान रिकेल्टन, कायर वीरयन, डेवाल्ड ब्रेविस, जुबायर हमजा, डोनी डी जोर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, काॅर्बिन बाॅश, वियान मुल्डर, मार्को यान्सेन, कागिसो रबाडा, केशव महाराज, सेनुरन मुथुस्वामी, सिमाॅन हार्मर

4. बड़ी खबर! पसली में चोट की वजह से आईसीयू में भर्ती हुए श्रेयस अय्यर

भारतीय वनडे टीम के कप्तान व स्टाइलिस्ट बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को हाल में ही आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा है। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए तीसरे वनडे मैच के दौरान एलेक्स कैरी का लेते समय श्रेयस को चोट पहुंची थी। इस वजह से वह दर्द से कहराते हुए मैदान से बाहर चले गए थे। इसके बाद अय्यर को सीधे अस्पताल भेजा गया, जांच के लिए।

तो वहीं, अब सामने आया है कि वह श्रेयस अय्यर को पसलियों में हेयरलाइन फ्रैक्चर है, और इस वजह से शरीर के अंदरुनी में हिस्से में रक्त का रिसाव हो रहा है। इस वजह से श्रेयस को आनन-फानन में आईसीयू में भर्ती किया गया है।

5. ‘दोनों की वर्ल्ड कप 2027 की टिकट काट दो’ रोहित-विराट को लेकर पूर्व भारतीय दिग्गज का बड़ा बयान

हाल में ही सुनील गावस्कर ने इंडिया टुडे के हवाले से कहा- जिस क्षण उन्होंने इस दौरे के लिए खुद को उपलब्ध कराया, यह स्पष्ट हो गया कि वे 2027 विश्व कप के लिए वहां मौजूद रहना चाहते हैं। दोनों तीसरे वनडे में अपनी क्षमता और क्लास दिखाई है। आगे चाहे जो भी हो, वे रन बनाएं या न बनाएं, उनके पास जो क्षमता और अनुभव है, अगर वे उपलब्ध हैं, तो उनका टीम में होना निश्चित करिए। दोनों की इस लय को देखते हुए, आप उनका नाम सीधे साउथ अफ्रीका में होने वाले वर्ल्ड कप 2027 में लिख सकते हैं।

6. ऑस्ट्रेलिया के लिए बुरी खबर, एशेज टेस्ट सीरीज के पहले मैच से बाहर हुए पैट कमिंस

21 नवंबर से शुरू होने वाली बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई खेमे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि दिग्गज तेज गेंदबाज व कप्तान पैट कमिंस पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। बैक इंजरी के चलते वह पहले टेस्ट मैच में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

हालांकि, ब्रिस्बेन में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए कमिंस के फिट होने के लिए उनके इस हफ्ते गेंदबाजी शुरू करने की उम्मीद है। स्टीव स्मिथ इंग्लैंड के खिलाफ 21 नवंबर से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करेंगे, जबकि ब्रिस्बेन में एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 4 दिसंबर से शुरू होगा।

7. जारी विमेंस वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को बड़ा झटका, ओपनर प्रतिका रावल हुईं टूर्नामेंट से बाहर

जारी विमेंस वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। टूर्नामेंट में भारतीय टीम को 30 अक्टूबर, गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के साथ सेमीफाइनल मुकाबला खेलना है। इस मुकाबले से पहले ओपनर बल्लेबाज प्रतिका रावल को चोट लग गईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओपनर प्रतिका रावल 2025 महिला वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले और पूरे टूर्नामें से बाहर हो गई हैं। रावल का बाहर होना सेमीफाइनल से पहले भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि वह भारत की ओर से टूर्नामेंट में दूसरी सबसे ज्यादा (308) रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

8. रोहित शर्मा के ऑस्ट्रेलिया छोड़ने से पहले हेड कोच गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान

गंभीर ने सोमवार को बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कहा, “बैटिंग के समय मुझे लगता है कि शुभमन और रोहित के बीच की साझेदारी बहुत अहम रही। साथ ही रोहित और विराट की पार्टनरशिप भी शानदार रही। रोहित ने एक और शतक लगाया। शानदार, और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आपने फिनिश किया और विराट ने भी। टीम के नजरिए से एक और महत्वपूर्ण बात यह है कि हम लक्ष्य का पीछा करते हुए कितने बेहतरीन हो सकते हैं, और हम बहुत अच्छे थे।”

close whatsapp