AUS vs IND: पहले टी20 में ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

AUS vs IND: पहले टी20 में ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत की ओर से एक्शन में दिखेंगे बुमराह

AUS vs IND 1st t20i (Image Credit- Twitter X)
AUS vs IND 1st t20i (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। वनडे सीरीज के बाद आज 29 अक्टूबर से दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20आई सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। टी20 सीरीज का पहला मैच कैनबरा के मनुका ओवल मैदान पर खेला जा रहा है।

बता दें कि इस मुकाबले में मेजबान ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस पहले टी20 मुकाबले में दोनों ही टीमें जीत हासिल कर, टी20 सीरीज में शानदार शुरुआत कर बढ़त हासिल करना चाहेंगी।

देखें मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

ऑस्ट्रेलिया – मिशेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिशेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, जोश फिलिप, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमैन, जोश हेज़लवुड

भारत – अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

पहले टी20 मुकाबले से बाहर हुए नितीश कुमार रेड्डी

तो वहीं, टाॅस के समय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा हम पहले बल्लेबाज़ी करना चाहते थे क्योंकि जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता गया, विकेट थोड़ा धीमा होता गया। टीम पता है कि क्या करना है, और अपनी भूमिकाएँ भी अच्छी तरह से जानते हैं। बड़ा सिरदर्द, अच्छा सिरदर्द, जो खिलाड़ी नहीं खेल पा रहे हैं, वे हैं रिंकू, वाशी, जितेश, अर्शदीप और नितीश।

रेड्डी इस टी20 मुकाबले में पूरी तरह से फिट ना होने की वजह से हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं। साथ ही  नितीश कुमार रेड्डी पहले तीन टी20 मैचों से बाहर हो गए हैं। एडिलेड में दूसरे वनडे के दौरान लगी बायीं कोहनी की चोट से उबर रहे इस ऑलराउंडर ने गर्दन में ऐंठन की शिकायत बताई है, जिससे उनकी रिकवरी और गतिशीलता प्रभावित हुई है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी प्रगति पर नजर रख रही है। इस टी20 सीरीज के पहले 3 मैचों में वह हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

close whatsapp