आईपीएल में सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास, बने मुंबई इंडियंस के लिए ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी

आईपीएल में सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास, बने मुंबई इंडियंस के लिए ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी

इस सीजन में उनकी निरंतरता टीम को प्लेऑफ की दौड़ में बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter - X)
Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X)

आईपीएल 2026 में सूर्यकुमार यादव ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने 150 छक्के पूरे करते हुए, मुंबई इंडियंस के लिए यह मुकाम हासिल करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए। यह मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया, जहां सूर्यकुमार ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।

नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरे सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंदों में 51 रन बनाए। उनकी इस पारी में 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। उन्होंने टीम को मजबूती देते हुए महत्वपूर्ण रन जोड़े और मैच में संतुलन बनाए रखा।

सूर्यकुमार ने रोहित शर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी की। रोहित ने 26 गेंदों में 35 रन बनाए और दोनों बल्लेबाजों ने टीम को एक मजबूत स्थिति में पहुंचाया। दिल्ली के खिलाफ लगाए गए दो छक्कों के साथ सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस के लिए 150 छक्के पूरे किए। उन्होंने यह उपलब्धि 116 मैचों की 114 पारियों में हासिल की।

मुंबई इंडियंस के लिएआईपीएल में सर्वाधिक छक्के

खिलाड़ी मैच रन छक्के
रोहित शर्मा 238* 6262 274
कीरोन पोलार्ड 211 3915 258
सूर्यकुमार यादव 116* 3817 150
हार्दिक पांड्या 122 1934 121
ईशान किशन 89 2325 106

इस खास लिस्ट में उनसे पहले रोहित शर्मा और कीरोन पोलार्ड शामिल हैं। रोहित शर्मा के नाम MI के लिए सबसे ज्यादा 274 छक्के हैं, जबकि पोलार्ड ने 258 छक्के लगाए हैं। अगर पूरे आईपीएल की बात करें, तो एक टीम के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए 300 से ज्यादा छक्के लगाए हैं, जो एक बड़ी उपलब्धि है।

सूर्यकुमार यादव ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ की थी। वह 2014 से 2017 तक टीम का हिस्सा रहे और गौतम गंभीर की कप्तानी में 2014 में खिताब भी जीता।

आज के समय में सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक हैं। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और निरंतर प्रदर्शन टीम के लिए बेहद अहम साबित हो रहा है।

IPL में एक टीम के लिए सर्वाधिक छक्के

खिलाड़ी देश टीम मेच रन छक्के
विराट कोहली भारत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 268 8730 296
रोहित शर्मा भारत मुंबई इंडियंस 229 5989 258
क्रिस गेल वेस्टइंडीज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 85 3163 239
एबी डीविलियर्स दक्षिण अफ्रीका रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 156 4991 238
एमएस धोनी भारत चेन्नई सुपर किंग्स 248 4865 234

close whatsapp