IPL 2026: LSG vs GT मैच से पहले जानें क्या है पिच का मिजाज और संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में
दोनों टीमों के बीच यह मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा
अद्यतन - Apr 11, 2026 12:44 pm

आईपीएल 2026 के मैच नंबर 19 में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना एक बार की चैंपियन गुजरात टाइटंस से होने जा रहा है। यह रविवार 12 अप्रैल को आईपीएल के डबल हैडर का पहला मुकाबला होगा, जो दोपहर 3.30 बजे से लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
दोनों ही टीमें अपना पिछला मैच जीतकर आ रही हैं। इस लिहाज से फैंस को एक कांटे का मुकाबला देखने को मिल सकता है। खैर, आइए जानें इस मैच से पहले पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में:
LSG vs GT मैच डिटेल्स
| मैच | लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस, मैच-19, आईपीएल 2026 |
| वेन्यू | इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ |
| तारीख और समय | 12 अप्रैल, रविवार दोपहर 3:30 PM (IST) |
| लाइव ब्राॅडकास्टिंग और स्ट्रीमिंग डिटेल्स | जियोस्टार नेटवर्क चैनल, जियोस्टार (ऐप व बेवसाइट) |
LSG vs GT इकाना क्रिकेट स्टेडियम, पिच रिपोर्ट
इकाना स्टेडियम की पिच अन्य जगहों की तुलना में थोड़ी धीमी है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाजों के लिए पिच कठिन होती जाती है, खासकर जब स्पिनर गेंदबाजी करने लगते हैं। नई गेंद तेज गेंदबाजों के लिए स्विंग में मदद कर सकती है, लेकिन बीच के ओवरों में स्पिनर आमतौर पर हावी हो जाते हैं।
इन परिस्थितियों के कारण, गेंदबाजी और फील्डिंग करते समय समझदारी बरतना बहुत जरूरी है। आमतौर पर, इस मैदान पर पहली पारी का स्कोर 170 से 175 रनों के बीच होता है। मैच जीतने के लिहाज से 190 रनों से अधिक का स्कोर मजबूत माना जाता है और उसकी बराबरी करना मुश्किल होता है।
LSG vs GT संभावित प्लेइंग 11
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG):
एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, शाहबाज़ अहमद, मोहम्मद शमी, आवेश खान, मणिमारन सिद्धार्थ, प्रिंस यादव
इम्पैक्ट प्लेयर: एनरिक नॉर्खिया
गुजरात टाइटंस (GT):
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
इम्पैक्ट प्लेयर: साई किशोर