19 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

19 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

morning news headlines (image via IPL/X)
morning news headlines (image via IPL/X)

1. IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रनों से हराया

चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जारी आईपीएल सीजन का 27वां मैच खेला गया। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में हैदराबाद ने 10 रनों से जीत हासिल की और पाॅइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को मजबूत किया।

सीएसके के खिलाफ जीत के बाद टीम 6 अंकों के साथ अंकतालिका में चौथे नंबर पर पहुंच गई है। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स ने 195 रनों का लक्ष्य, चेन्नई के सामने जीत के लिए रखा, जिसका पीछा करते हुए सुपर किंग्स सिर्फ 184 रन ही बना पाए।

2. IPL 2026: अभिषेक शर्मा ने 15 गेंदों में ठोका अर्धशतक! SRH के लिए सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले बैटर बने

सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार, 18 अप्रैल, 2026 को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मैच में पावर-हिटिंग का शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडियन प्रीमियर लीग का अपना सबसे तेज अर्धशतक बनाया।

अभिषेक ने सिर्फ 15 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की, जो उनके पिछले बेस्ट 16 गेंदों में हाफ सेंचुरी थी, जो उन्होंने 2024 सीजन में मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाई थी। उनकी यह नई कोशिश अब आईपीएल के इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के किसी बल्लेबाज द्वारा बनाई गई सबसे तेज फिफ्टी बन गई है।

3. IPL 2026: टिम डेविड ने रचा इतिहास! तोड़ा फिल साल्ट का रिकॉर्ड; ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विस्फोटक मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाज टिम डेविड ने बेंगलुरु में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बेंगकुरु के 2026 के मुकाबले के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया।

वह आईपीएल में 1,000 रन बनाने वाले दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं और उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी फिल सॉल्ट के गेंदों की संख्या के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है।

IPL में सबसे तेज 1000 रन (गेंदों के हिसाब से)

खिलाड़ी 1000 IPL रन बनाने में लगी गेंदें वर्ष
आंद्रे रसेल 545 2019
टिम डेविड 560 2026
ट्रैविस हेड 575 2025
फिल सॉल्ट 576 2025
हेनरिक क्लासेन 594 2025

4. IPL 2026: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया

राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 26वां मैच खेला गया। बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक तरीके से 6 विकेट से जीत हासिल की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 176 रनों का लक्ष्य दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए रखा, जिसका पीछा करते हुए कैपिटल्स ने इस टारगेट को 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। डीसी के लिए ट्रिस्टन स्टब्स ने 60* और डेविड मिलर ने 22* रनों की मैच विनिंग पारियां खेलीं।

5. IPL 2026: आज (19 अप्रैल) कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होगा, और शाम को पंजाब किंग्स का मुकाबला LSG से होगा

कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना आईपीएल 2026 के 28वें मैच में 19 अप्रैल को ईडन गार्डन्स में राजस्थान रॉयल्स से होगा। अभी तक कोई जीत न हासिल कर सकी कोलकाता, जिसे पांच हार और एक बेनतीजा मैच का सामना करना पड़ा है, गुजरात टाइटन्स से मिली हार के बाद अपनी पहली जीत की तलाश में है। वहीं, तीसरे स्थान पर काबिज राजस्थान, जिसकी कप्तानी रियान पराग (4 जीत, 1 हार) कर रहे हैं, सनराइजर्स हैदराबाद से मिली हार के बाद वापसी करने का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरेगी।

6. IPL 2026: हेड टू हेड में कौन है आगे कोलकाता नाइट राइडर्स या राजस्थान राॅयल्स? यहां जानें

KKR vs RR हेड टू हेड रिकाॅर्ड

आईपीएल इतिहास में अगर दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकाॅर्ड की बात करें, तो खबर लिखे जाने तक दोनों टीमों के बीच कुल 32 मैच खेले गए हैं। इन मैचों के दौरान तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने 16 बार जीत हासिल की है, जबकि राजस्थान राॅयल्स 14 बार मैच जीतने में सफल रही है। इसके अलावा दोनों टीमों के बीच दो मैच का कोई परिणाम नहीं निकला है।

मैच खेले  32
कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीते 16
राजस्थान राॅयल्स ने जीते  14
नो रिजल्ट/टाई 02
सबसे पहले मैच  1 मई, 2008 (राजस्थान राॅयल्स ने जीता)
हालिया मैच  4 मई, 2025 (कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीता)

7. IPL 2026, KKR vs SRH: मैच नंबर 28 से पहले ईडन गार्डन्स की पिच रिपोर्ट पर एक नजर डालें

ईडन गार्डन्स एक ऐसा मैदान रहा है जहां सबसे छोटे फॉर्मेट में लक्ष्य का पीछा करना ज़्यादा फ़ायदेमंद रहा है। यहां गेंद में एक जैसा उछाल होता है और वह विकेटकीपर तक अच्छी गति से पहुंचती है। आईपीएल 2026 में इस मशहूर मैदान पर खेले गए दो पूरे मैचों में, पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 204 रहा। जो कप्तान टॉस जीतेगा, वह पहले गेंदबाजी करना चाहेगा; इस मैदान पर टीमों को कम स्कोर पर रोकना बहुत मुश्किल होता है, क्योंकि यहाँ की बाउंड्री अपेक्षाकृत छोटी हैं और आउटफील्ड बहुत तेज है।

8. IPL 2026, KKR vs RR: इस अहम मुकाबले में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी नजर

कोलकाता नाइट राइडर्स इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 28वें मैच में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में राजस्थान रॉयल्स की मेज़बानी करेगा। आइए जानते हैं इस मैच के उन 3 खिलाड़ियों के बारे में जो अपने प्रदर्शन से मैच का रुख बदल सकते हैं:

1. जोफ्रा आर्चर, 2. वैभव सूर्यवंशी, 3. कैमरन ग्रीन

close whatsapp