IPL 2026, Match 61: PBKS बनाम RCB मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, Match 61: PBKS बनाम RCB मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

दोनों टीमों के बीच यह मैच धर्मशाला में खेला जाएगा

PBKS vs RCB (Image Credit- Twitter X)
PBKS vs RCB (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल के जारी 19वें सीजन का 61वां मैच पंजाब किंग्स और मौजूदा चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रविवार 17 मई को होने वाले डबल हैडर का पहला मैच होगा, जो दोपहर 3.30 बजे से हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम, धर्मशाला में आयोजित होगा।

प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिहाज से पंजाब किंग्स को इस मैच में जीत हासिल करना बहुत जरूरी है। जबकि आरसीबी इस मैच की जीतते ही प्लेऑफ में जगह बना लेगी। फिलहाल 12 मैचों में 16 अंक लिए आरसीबी पाॅइंट्स टेबल में पहले नंबर पर मौजूद है। पंजाब 12 मैचों में 13 अंक लिए फिलहाल चौथे पायदान पर मौजूद है।

PBKS vs RCB मैच डिटेल्स

मैच  पंजाब किंग्स बनाम राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, मैच 61, IPL 2026
वेन्यू एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला
तारीख और समय  रविवार 17 मई 2026, 3:30 PM (IST)
लाइव ब्राॅडकास्टिंग व स्ट्रीमिंग डिटेल्स जियो स्टार नेटवर्क चैनल, जियोस्टार (ऐप व बेवसाइट)

PBKS vs RCB हेड टू हेड रिकाॅर्ड

मैच खेले  37
पंजाब किंग्स ने जीते 18
राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने जीते  19
नो रिजल्ट/टाई 00
सबसे पहले मैच  5 मई, 2008 (पंजाब ने जीता)
हालिया मैच  3 जून, 2025 (आरसीबी ने जीता)

एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला: पिच रिपोर्ट

धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम देश के सबसे खूबसूरत और मनमोहक मैदानों में से एक है। सुंदरता को अगर अलग रख भी दें, तो भी यह अपनी बल्लेबाजी के अनुकूल परिस्थितियों के कारण सबसे रोमांचक मैदानों में से एक है। काली मिट्टी की पिच सख्त है और लगातार उछाल प्रदान करती है, जिससे तेज गेंदबाजों को पार्श्व गति मिलती है। अधिक ऊंचाई के कारण गेंद बहुत तेज गति से जाती है, जिससे चौकों और छक्कों के जरिए रन बनाना काफी आसान हो जाता है।

PBKS vs RCB: संभावित प्लेइंग इलेवन

पंजाब किंग्स (PBKS): प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, विष्णु विनोद (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विजयकुमार वैश्यक

इम्पैक्ट प्लेयर: प्रभसिमरन सिंह

राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB): जैकब बैथल, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, टिम डेविड, वेंकटेश अय्यर, रसिख सलाम, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, जैकब डफी

इम्पैक्ट प्लेयर: देवदत्त पडिक्कल

close whatsapp