BCCI ने जारी किया घरेलू सीजन 2026-27 का शेड्यूल, 1788 मैच खेले जाएंगे पूरे क्रिकेट कैलेंडर में

BCCI ने जारी किया घरेलू सीजन 2026-27 का शेड्यूल, 1788 मैच खेले जाएंगे पूरे क्रिकेट कैलेंडर में

दुलीप ट्रॉफी से होगी नए घरेलू सीजन की शुरुआत, रणजी ट्रॉफी से लेकर अंडर-16 टूर्नामेंट तक कई बड़े बदलावों का ऐलान

BCCI (Image Credit- Twitter X)
BCCI (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने घरेलू क्रिकेट सीजन 2026-27 का पूरा कैलेंडर जारी कर दिया है। इस बार घरेलू सीजन में कुल 1788 मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें पुरुष और महिला दोनों वर्गों की विभिन्न आयु वर्ग की प्रतियोगिताएं शामिल होंगी।

बीसीसीआई ने इस कार्यक्रम के जरिए एक बार फिर साफ किया है कि घरेलू क्रिकेट को मजबूत बनाना और युवा खिलाड़ियों को ज्यादा मौके देना उसकी प्राथमिकता है। नए सीजन में सीनियर, अंडर-23, अंडर-19 और अंडर-16 स्तर पर कई बड़े टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे। घरेलू सीजन की शुरुआत 23 अगस्त 2026 से प्रतिष्ठित दुलीप ट्रॉफी के साथ होगी। यह टूर्नामेंट छह जोनल टीमों के बीच खेला जाएगा। इसके बाद 1 अक्टूबर से ईरानी कप का आयोजन किया जाएगा।

बीसीसीआई ने रणजी ट्रॉफी और कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी को दो चरणों में आयोजित करने का फैसला बरकरार रखा है। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को पर्याप्त आराम देना और लंबे प्रारूप के क्रिकेट को बढ़ावा देना है। रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप में इस बार 32 टीमें चार समूहों में हिस्सा लेंगी, जबकि प्लेट ग्रुप में छह टीमें शामिल होंगी।

आगामी सीजन में एक बड़ा बदलाव यह भी देखने को मिलेगा कि कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी विनर्स बनाम रेस्ट ऑफ इंडिया मुकाबले की वापसी हो रही है। यह मैच 1 से 4 अक्टूबर 2026 के बीच खेला जाएगा। बीसीसीआई का मानना है कि इस मुकाबले से अंडर-23 खिलाड़ियों को ज्यादा प्रतिस्पर्धात्मक माहौल मिलेगा और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मौका मिलेगा।

इसके अलावा आधुनिक क्रिकेट की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पुरुष अंडर-23 स्टेट ए ट्रॉफी और विज्जी ट्रॉफी को वनडे फॉर्मेट से बदलकर टी20 टूर्नामेंट बना दिया गया है।

बीसीसीआई ने कूच बिहार ट्रॉफी के नॉकआउट मुकाबलों को बेंगलुरु और मैसूर में कराने का फैसला किया है। इसका उद्देश्य अलग-अलग क्षेत्रों की टीमों के बीच संतुलित प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करना है, खासकर जनवरी के मौसम को ध्यान में रखते हुए।

वहीं विजय मर्चेंट ट्रॉफी (अंडर-16) को घरेलू कैलेंडर में पहले आयोजित किया जाएगा। यह टूर्नामेंट अब नवंबर से जनवरी के बीच खेला जाएगा ताकि खिलाड़ियों को बेहतर तैयारी और मैच शेड्यूल मिल सके। कुल मिलाकर, बीसीसीआई का नया घरेलू कैलेंडर भारतीय क्रिकेट के भविष्य को और मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

BCCI घरेलू सत्र 2026-27: लीग और नॉकआउट मैच के वेन्यू

प्रतियोगिता आरंभ करने की तिथि अंतिम तिथि शुरुआत की तारीख  समाप्ति तिथि लीग स्थल  वेन्यू
दुलीप ट्राॅफी अगस्त 23, 2026 10 सितंबर, 2026 CoE, बेंगलुरु
ईरानी कप 1 अक्टूबर, 2026 5 अक्टूबर, 2026 श्रीनगर/जम्मू
रणजी ट्राॅफी एलीट 11 अक्टूबर, 2026 फरवरी 04, 2027 फरवरी 09, 2027 मार्च 03, 2027 घर/बाहर घर/बाहर
रणजी ट्राॅफी प्लेट 11 अक्टूबर, 2026 20 जनवरी, 2027 24 जनवरी, 2027 28 जनवरी, 2027 घर/बाहर घर/बाहर
सैयद मुश्ताक अली एलीट नवंबर 14, 2026 नवंबर 26, 2026 नवंबर 30, 2026 06 दिसंबर, 2026 मुंबई, विजाग, कोलकाता, मोहाली नागपुर
सैयद मुश्ताक अली एलीट प्लेट नवंबर 14, 2026 नवंबर 22, 2026 नवंबर 24, 2026 नवंबर 24, 2026 दीमापुर दीमापुर
विजय हजारे एलीट दिसंबर 14, 2026 दिसंबर 29, 2026 02 जनवरी, 2027 08 जनवरी, 2027 अहमदाबाद, बेंगलुरु, रांची, राजकोट विजाग
विजय हजारे प्लेट दिसंबर 14, 2026 24 दिसंबर, 2026 27 दिसंबर, 2026 27 दिसंबर, 2026 इंदौर इंदौर
Col. CKN Winners v ROI (U23) 1 अक्टूबर, 2026 4 अक्टूबर, 2026 टीएनसीए
Col. CK Nayudu Trophy Elite 12 अक्टूबर, 2026 फरवरी 05, 2027 फरवरी 10, 2027 मार्च , 01 2027 घर/बाहर घर/बाहर
Col. CK Nayudu Trophy Plate 12 अक्टूबर, 2026 21 जनवरी, 2027 25 जनवरी, 2027 28 जनवरी, 2027 घर/बाहर घर/बाहर
Mens U23 State A Trophy Elite दिसंबर 01, 2026 13  दिसंबर, 2026 17 दिसंबर, 2026 23 दिसंबर, 2026 हैदराबाद, कटक, पुणे, जयपुर तिरुवनंतपुरम
Mens U23 State A Trophy Plate दिसंबर 01, 2026 09 दिसंबर, 2026 11 दिसंबर, 2026 11 दिसंबर, 2026 चंडीगढ़ चंडीगढ़
Vinoo Mankad Trophy Elite 08 अक्टूबर, 2026 16 अक्टूबर, 2026 20 अक्टूबर, 2026 27 अक्टूबर, 2026 पॉन्डी, लखनऊ, राजकोट, चंडीगढ़, विशाख इंदौर
Vinoo Mankad Trophy Plate 08 अक्टूबर, 2026 16 अक्टूबर, 2026 18 अक्टूबर, 2026 18 अक्टूबर, 2026 कटक कटक
Cooch Behar Trophy Elite नवंबर 26, 2026 29 दिसंबर, 2026 3 जनवरी, 2027 30 जनवरी, 2027 घर/बाहर बेंगलुरु/मैसूर
Cooch Behar Trophy Plate नवंबर 26, 2026 29 दिसंबर, 2026 3 जनवरी, 2027 06 जनवरी, 2027 घर/बाहर घर/बाहर
Vijay Merchant Trophy Elite नवंबर 14, 2026 06 दिसंबर, 2026 12 दिसंबर, 2026  5 जनवरी, 2027 शिमोगा, ग्वालियर, लखनऊ, विजयवाड़ा, बड़ौदा सूरत/वलसाड
Vijay Merchant Trophy Plate नवंबर 14, 2026 08 दिसंबर, 2026 12 दिसंबर, 2026 15 दिसंबर, 2026 देहरादून देहरादून
Senior Womens T20 Trophy Elite 26 अक्टूबर, 2026 नवंबर 06, 2026 नवंबर 14, 2026 नवंबर 04, 2026 लखनऊ, पुणे, दिल्ली, मोहाली अहमदाबाद
Senior Womens T20 Trophy Plate 06 अक्टूबर, 2026 नवंबर 02, 2026 नवंबर 04, 2026 नवंबर 04, 2026 दीमापुर दीमापुर
Senior Women’s Interzonal T20 Trophy नवंबर 24, 2026 दिसंबर, 2026 04 दिसंबर, 2026 04 दिसंबर, 2026 गुवाहाटी गुवाहाटी
Senior Women’s One Day Trophy Elite दिसंबर 19, 2026  02 दिसंबर 31, 2026 4 जनवरी, 2027 10 जनवरी, 2027 कटक, जयपुर, बड़ौदा, रायपुर चेन्नई
Senior Women’s One Day Trophy Plate दिसंबर19, 2026 27 दिसंबर, 2026 06 दिसंबर, 2026 29 दिसंबर, 2026 कोलकाता कोलकाता
Senior Women’s Interzonal One Day Trophy फरवरी 17, 2027 फरवरी 25, 2027 फरवरी 27, 2027 फरवरी 27, 2027 चेन्नई चेन्नई
Senior Women’s Interzonal Multi Day Trophy मार्च 13, 2027 मार्च 28, 2027 देहरादून देहरादून
Women’s U23 T20 Trophy Elite नवंबर 14, 2026 नवंबर 21, 2026 नवंबर 25, 2026 01 दिसंबर, 2026 त्रिवेन्द्रम, हरियाणा, राजकोट, कटक, रायपुर रांची
Women’s U23 T20 Trophy Plate नवंबर 14, 2026 नवंबर 21, 2026 नवंबर 23, 2026 नवंबर 23, 2026 अगरतला अगरतला
Women’s U23 One Day Trophy Elite फरवरी 19, 2027 फरवरी 27, 2027 मार्च 03, 2027 मार्च , 10, 2027 गुवाहाटी, हरियाणा, लखनऊ, देहरादून, जयपुर दिल्ली
Women’s U23 One Day Trophy Plate फरवरी 19, 2027 फरवरी 27, 2027 मार्च 01, 2027 मार्च 01, 2027 चंडीगढ़ चंडीगढ़
Women’s U19 T20 Trophy Elite 09 अक्टूबर, 2026 16 अक्टूबर, 2026 20 अक्टूबर, 2026 26 अक्टूबर, 2026 हैदराबाद, त्रिवेंद्रम, मोहाली, बेंगलुरु, मुंबई नागपुर
Women’s U19 T20 Trophy Plate 09 अक्टूबर, 2026 16 अक्टूबर, 2026 18 अक्टूबर, 2026 18 अक्टूबर, 2026 गुवाहाटी गुवाहाटी
Women’s U19 T20 Challenger Trophy 30 अक्टूबर, 2026 नवंबर 03, 2026 नवंबर 05, 2026 नवंबर 05, 2026 धर्मशाला धर्मशाला
Women’s U19 One Day Trophy Elite 4 जनवरी, 2027 12 जनवरी, 2027 16 जनवरी, 2027 23 जनवरी, 2027 पुणे, हैदराबाद, अहमदाबाद, मुंबई, पुडुचेरी कोलकाता
Women’s U19 One Day Trophy Plate 4 जनवरी, 2027 12 जनवरी, 2027 14 जनवरी, 2027 14 जनवरी, 2027 राजकोट राजकोट
Women’s U15 One Day Trophy Elite 5 जनवरी, 2027 13 जनवरी, 2027 17 जनवरी, 2027 24 जनवरी, 2027 त्रिवेंद्रम, राँची, इंदौर, सूरत, बड़ौदा पोंडी
Women’s U15 One Day Trophy Plate 5 जनवरी, 2027 13 जनवरी, 2027 15 जनवरी, 2027 15 जनवरी, 2027 गुवाहाटी गुवाहाटी
विजय हजारे ट्राॅफी फरवरी 22, 2027 फरवरी 26, 2027 फरवरी 28, 2027 फरवरी 28, 2027 नागपुर नागपुर

close whatsapp