‘लोग मुझ पर विश्वास नहीं करते’ Duleep Trophy में ईस्ट जोन की कप्तानी कर रहे ईशान किशन ने दिया चौंकाने वाला बयान
आइए आपको इस खबर के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं
अद्यतन - अगस्त 26, 2026 12:37 अपराह्न

Ishan Kishan On Red ball Cricket Comeback: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) जो इस समय जारी दलीप ट्राॅफी 2026 में ईस्ट जोन की कप्तानी कर रहे हैं, उन्होंने रेड बाॅल क्रिकेट में अपनी वापसी की इच्छा जाहिर की है। बेंगलुरू में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस मैदान पर नाॅर्थ जोन के खिलाफ पारी और 210 रनों से धमाकेदार जीत के बाद, किशन ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया।
नाॅर्थ जोन के खिलाफ जीत के बाद, ईशान किशन ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो के हवाले से कहा “बिल्कुल। जिसने भी टेस्ट मैच खेले हैं, उसे यह फाॅर्मेट जरूर पसंद आएगा। हम इसकी अहमियत जानते हैं और यह भी जानते हैं कि इससे खिलाड़ी के तौर पर बेहतर बनने में कैसे मदद मिलती है। लोग मुझ पर विश्वास नहीं करते, लेकिन मुझे सच में रेड-बॉल क्रिकेट खेलने में मजा आता है।”
किशन ने आगे कहा- “मुझे यह गेम (रेड बॉल) बहुत पसंद है। मुझे इसमें मजा आता है क्योंकि जब आप मैदान के बीच में होते हैं, तो गेंद घूम रही होती है, खिलाड़ी आपकी तरफ आ रहे होते हैं और दूसरी टीम के साथ मजाक-मस्ती भी चल रही होती है।”
क्वार्टर फाइनल में फ्लाॅप रहे किशन
दूसरी ओर, भले ही ईशान किशन की टीम ने दलीप ट्राॅफी के क्वार्टरफाइनल मैच में नाॅर्थ जोन के खिलाफ एक बड़ी जीत दर्ज की है। लेकिन, इस मैच में ईशान किशन बल्ले से बड़ा योगदान नहीं दे पाए। वह 4 रन के निजी स्कोर पर मुकाबले में पी जोतिन के खिलाफ कैच आउट हो गए। हालांकि, किशन की टीम ने मुकाबले में जबरदस्त खेल दिखाया।
इस जीत के बाद अब उनका पहले सेमीफाइनल में सामना सेंट्रल जोन से होगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच 30 अगस्त से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के ग्राउंड 1 पर खेला जाएगा। इस मैच में जीत हासिल कर ईस्ट जोन फाइनल में जगह बनाना चाहेगी।
ये भी पढ़ें – 26 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से