बड़ी खबर! बेन स्टोक्स के साथ काउंटी क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे बेन मयंक अग्रवाल

बड़ी खबर! बेन स्टोक्स के साथ काउंटी क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे बेन मयंक अग्रवाल

डरहम ने प्रमोशन की जंग के लिए अनुभवी भारतीय बल्लेबाज पर जताया भरोसा

Mayank Agarwal (Image credit Twitter - X)
Mayank Agarwal (Image credit Twitter – X)

भारतीय क्रिकेटर मयंक अग्रवाल अब इंग्लैंड की काउंटी क्रिकेट में खेलते नजर आएंगे। 35 वर्षीय बल्लेबाज ने 2026 रॉथेसे काउंटी चैंपियनशिप के आखिरी चरण के लिए डरहम क्लब के साथ करार किया है। मयंक इस सीजन में डरहम के लिए चार मैच खेलेंगे और उनका पहला मुकाबला नॉर्थम्पटनशायर के खिलाफ होगा।

मयंक अग्रवाल को डरहम ने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डेविड बेडिंगहम के विकल्प के तौर पर टीम में शामिल किया है। बेडिंगहम अपने देश के अंतरराष्ट्रीय रेड-बॉल क्रिकेट कार्यक्रम के कारण दक्षिण अफ्रीका लौट रहे हैं। ऐसे में डरहम को उनकी जगह एक अनुभवी बल्लेबाज की जरूरत थी।

डरहम के प्रमोशन अभियान में अहम भूमिका

डरहम इस समय काउंटी चैंपियनशिप के डिवीजन-2 में खेल रही है और टीम की नजर डिवीजन-1 में वापसी करने पर है। सीजन के आखिरी चार मुकाबले क्लब के लिए बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। इसी कारण डरहम ने मयंक जैसे अनुभवी खिलाड़ी को टीम से जोड़ा है।

क्लब के मुख्य कोच रयान कैंपबेल ने मयंक की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं और उनका फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड शानदार रहा है। टीम को उम्मीद है कि मयंक अपने अनुभव से डरहम के प्रमोशन अभियान में अहम योगदान देंगे।

इंग्लैंड की परिस्थितियों का है अनुभव

मयंक अग्रवाल पहले भी इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल चुके हैं। वह इससे पहले यॉर्कशायर का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। ऐसे में उन्हें इंग्लैंड की पिचों और वहां की परिस्थितियों का अच्छा अनुभव है, जो डरहम के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

मयंक 2011 से कर्नाटक के लिए घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं। वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में करीब 9,000 रन बनाने के करीब पहुंच चुके हैं और इस फॉर्मेट में उनके नाम 21 शतक दर्ज हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 304 रन है, जो उन्होंने 2017 में बनाया था।

मयंक भारत के लिए 21 टेस्ट मैच भी खेल चुके हैं और उनके नाम लगभग 1,500 रन हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 243 रन रहा है। अब डरहम को उम्मीद होगी कि मयंक अपने अनुभव और शानदार बल्लेबाजी से टीम को डिवीजन-1 में वापसी दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

ये भी पढ़ें – ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम को हटाने की तैयारी में बीसीसीआई! फ्रेंचाइजियों से मांगी राय 

close whatsapp