6 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - सितम्बर 6, 2026 5:25 अपराह्न

1. अफगानिस्तान टी20 सीरीज से पहले अर्शदीप सिंह ने बनवाया गर्लफ्रेंड समरीन कौर के नाम का रोमांटिक टैटू, देखें फोटो
भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, अफगानिस्तान के खिलाफ आागामी टी20 सीरीज से पहले गर्लफ्रेंड समरीन कौर के नाम का एक रोमांटिक टैटू अपने बाएं हाथ के ऊपरी हिस्से पर बनवाते हुए नजर आए।
इसको लेकर कुछ फोटोज काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इन फोटोज में अर्शदीप ने समरीन कौर के नाम से SK और समरीन कौर ने अर्शदीप सिंह के नाम से AS नाम के अक्षर का रोमांटिक कपल टूैट बनवाया। साथ ही इन अक्षरों के नीचे छोटे साइज का एक प्यारा सा दिल भी देखने को मिला।
2. AFG vs IND 2026: शेड्यूल, टीमें, लाइव स्ट्रीमिंग, ब्रॉडकास्टिंग और वो सब कुछ जो आपको जरूर जानना चाहिए
| मैच | तारीख | समय | वेन्यू |
| पहला टी20आई | सितंबर 13, 2026 | 7:30 PM | अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली |
| दूसरा टी20आई | सितंबर 15, 2026 | 7:30 PM | अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली |
| तीसरा टी20आई | सितंबर 17, 2026 | 7:30 PM | अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली |
AFG vs IND 2026: टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों का पूरा स्क्वाॅड
अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), अब्दुल्ला अहमदजई, अजमतुल्लाह उमरजई, दरविश रसूली, फजलहक फारूकी, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, मुजीब उर रहमान, नांगेयालिया खारोटे, नवीन-उल-हक, नूर अहमद, नूर उल रहमान, राशिद खान, सेदिकुल्लाह अटल
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई
अफगानिस्तान और भारत के बीच होने वाली T20I सीरीज, जो 13 सितंबर, 2026 को शुरू होगी, उसे खास तौर पर FanCode के मोबाइल ऐप (वेब यूजर्स के लिए) और एप्लीकेशन (Android और iOS यूजर्स के लिए) पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
3. ‘पाकिस्तान महिला एशिया कप की सबसे अच्छी टीम है’ 55 रन पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तानी कोच वहाब रियाज ने दिया बेतुका बयान
भारत के खिलाफ महिला एशिया कप में शर्मनाक हार के बाद, वहाब रियाज ने पोस्ट मैच क्राॅन्फ्रेंस में कहा “मेरा मानना है कि हमारी टीम के सभी खिलाड़ी बहुत स्किलफुल हैं और उन्हें बस खुद पर भरोसा करने की जरूरत है। हमारा अगला मैच हांगकांग के खिलाफ है। हम वापस जाकर इस बात पर चर्चा करेंगे कि भारत के खिलाफ हमसे क्या गलतियां हुईं। हम कोशिश करेंगे कि वैसी गलतियां दोबारा न हों। मुझे अब भी लगता है कि इस एशिया कप में ट्रॉफी जीतने के लिए पाकिस्तान सबसे अच्छी टीम है, क्योंकि यहां के हालात हमारे लिए बहुत अनुकूल हैं।”
4. Women’s Asia Cup 2026: क्या इस बार भी ट्राॅफी को लेकर ड्रामा करेंगे मोहसिन नकवी? फाइनल को लेकर किया ये फैसला
यूएई में महिला एशिया कप 2026 का आयोजन हो रहा है, जिसमें 8 टीम हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट की ग्रुप स्टेज के मुकाबले लगभग पूरे हो चुके हैं और जल्द ही सेमीफाइनल राउंड शुरू हो जाएंगे। भारत ने उम्मीदों के मुताबिक, बिना किसी परेशानी के सेमीफाइनल में जगह बना ली है और फाइनल में पहुंचने की भी संभावना है। मगर फाइनल तक बात पहुंचने से पहले ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) व एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चीफ मोहसिन नकवी को लेकर आई खबर ने सवाल खड़े कर दिए हैं।
इस बीच, पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट जियो सुपर ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि मोहसिन नकवी इस फाइनल की क्लोजिंग सेरेमनी में हिस्सा लेंगे और चीफ गेस्ट होंगे। साथ ही नकवी ही इस बार भी विजेता टीम को ट्रॉफी देने पहुंचेंगे। ऐसे में एक बार फिर विवाद होने की आशंका नजर आ रही है। अगर भारतीय टीम फाइनल में पहुंचती है और खिताब जीतती है तो क्या वो नकवी के हाथों से ट्रॉफी स्वीकार करेगी? अब यही एक सवाल हर किसी के दिमाग में चल रहा है।
5. भारत-अफगानिस्तान T20 में सिर्फ एक बार हुआ ये कारनामा, रिकॉर्ड आज भी भुवनेश्वर के नाम
टीम इंडिया को 13 से 17 सितंबर तक दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज खेलनी है। भारत के हालिया T20I नतीजों ने निराश किया है। हालांकि, खराब नतीजों के बाद श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम घरेलू मैदान पर वापसी की कोशिश करेगी। भारत-अफगानिस्तान के बीच अब तक कुल 9 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं, लेकिन सिर्फ एक गेंदबाज के नाम ही 5 विकेट हॉल दर्ज हैं।
बता दें ये रिकॉर्ड भुवनेश्वर कुमार के नाम है। भुवनेश्वर ने एशिया कप 2022 में दुबई में घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन किया था। भारत ने पहले खेलते हुए 212/2 का स्कोर खड़ा किया, जवाब में भुवनेश्वर ने पावरप्ले में ही 4 विकेट गिरा दिए। शुरुआती 7 ओवरों के भीतर ही अफगानिस्तान का स्कोर 21 रन पर 6 विकेट हो गया था और भुवनेश्वर ने अपना 5 विकेट हॉल पूरा किया था।
6. KCL Final: जिसके लिए झेला 3 साल का बैन उसी का किया अपमान! श्रीसंत की इस हरकत पर मचा बवाल
केरल क्रिकेट लीग 2026 के फाइनल में त्रिशूर टाइटंस ने कालीकट ग्लोबस्टर्स को हराकर खिताब अपने नाम किया। तो वहीं, मैच के बाद एरिज कोल्लम सेलर्स टीम को फेयर प्ले अवॉर्ड दिया गया। इस दौरान टीम के सह-मालिक एस श्रीसंत ट्रॉफी लेने के लिए मंच पर पहुंचे। मंच पर संजू सैमसन बतौर चीफ गेस्ट मौजूद थे, लेकिन जब श्रीसंत अवॉर्ड लेने के बाद आगे बढ़े, तो उन्होंने जानबूझकर अपने ठीक सामने खड़े संजू सैमसन से हाथ नहीं मिलाया और उन्हें अनदेखा करते हुए सीधे उनके बगल में खड़े दूसरे अधिकारी से हाथ मिला लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने इसे भारतीय स्टार का अपमान बताया है। हालांकि, श्रीसंत ने ऐसा जानबूझकर किया और अनजाने में हुआ ये कहना मुश्किल है, लेकिन फैंस तरह-तरह के रिएक्शन देने लगे।
7. INDW vs PAKW: शेफाली वर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ रचा इतिहास, T20I में 3000 रन बनाने वाली बनीं सबसे युवा क्रिकेटर
पाकिस्तान के खिलाफ महिला एशिया कप 2026 के अपने तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार जीत हासिल की। इस दौरान शेफाली वर्मा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 3 हजार रनों का आंकड़ा छूने वाली सबसे युवा महिला क्रिकेटर बन गई हैं। शेफाली ने यह कारनामा 22 साल 220 दिन की उम्र में किया। उन्होंने आयरलैंड की गैबी लुईस का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 24 साल 347 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था।
8. Duleep Trophy 2026 Final: मैदान पर तिलक वर्मा से भिड़ गए वैभव सूर्यवंशी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
दलीप ट्रॉफी 2026 का खिताबी मुकाबला चेन्नई के एम. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां ईस्ट जोन टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी की, जिसमें वैभव सूर्यवंशी 44 रन बनाकर आउट हुए। आउट होने से पहले तिलक वर्मा के साथ उन्हें बहस करते देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।