SA vs AUS 2026: टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की 16 सदस्यीय टीम घोषित, खराब फॉर्म के बावजूद मार्नस लाबुशेन पर भरोसा कायम

SA vs AUS 2026: टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की 16 सदस्यीय टीम घोषित, खराब फॉर्म के बावजूद मार्नस लाबुशेन पर भरोसा कायम

इस दौरे के साथ ऑस्ट्रेलिया आठ साल बाद दक्षिण अफ्रीका में रेड-बॉल क्रिकेट खेलने लौटेगा।

Australia Name 16-Player Test Squad for South Africa Series; Labuschagne Holds Spot (image via getty)
Australia Name 16-Player Test Squad for South Africa Series; Labuschagne Holds Spot (image via getty)

ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 16 सदस्यों वाली मजबूत टीम का ऐलान किया है। यह सीरीज 9 अक्टूबर को डरबन में शुरू होगी। इस दौरे के साथ ऑस्ट्रेलिया आठ साल बाद दक्षिण अफ्रीका में रेड-बॉल क्रिकेट खेलने लौटेगा।

टीम की घोषणा की सबसे खास बात मार्नस लाबुशेन को टीम में बनाए रखना है। जुलाई 2023 से टेस्ट में कोई शतक न लगा पाने और लंबे समय तक खराब फॉर्म से जूझने के बावजूद, नेशनल सिलेक्टर्स ने इस टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज पर भरोसा जताया है कि वे मुश्किल विदेशी हालात में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। लाबुशेन स्पेशलिस्ट बैटिंग लाइनअप में अनुभवी खिलाड़ियों स्टीव स्मिथ और ट्रैविस हेड के साथ-साथ मैथ्यू रेनशॉ और उभरते हुए टैलेंट कूपर कॉनॉली के साथ शामिल होंगे।

पैट कमिंस अनुभवी गेंदबाजों की उस यूनिट की कप्तानी करेंगे जिसमें मिचेल स्टार्क, जॉश हेजलवुड और स्कॉट बोलैंड शामिल हैं। टीम में कई तरह के विकल्प भी मौजूद हैं जैसे की कैमरन ग्रीन, ब्यू वेबस्टर और माइकल नेसर तेज गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर के तौर पर टीम को मजबूती देंगे, जबकि स्पिन की जिम्मेदारी संभालने के लिए अनुभवी ऑफ-स्पिनर नेथन लायन के साथ बाएं हाथ के स्पिनर मैथ्यू कुहनेमैन भी टीम में शामिल होंगे। विकेटकीपिंग के लिए एलेक्स कैरी और जॉश इंग्लिश ने टीम में अपनी जगह बनाई है।

यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की स्टैंडिंग के लिहाज से बहुत अहम है, क्योंकि दोनों देश ‘द ओवल’ में होने वाले फाइनल में जगह बनाने की होड़ में हैं। यह दौरा डरबन के किंग्समीड (9-13 अक्टूबर) से शुरू होगा, फिर गेबेरहा के सेंट जॉर्ज पार्क (18-22 अक्टूबर) जाएगा और केप टाउन के न्यूलैंड्स (27-31 अक्टूबर) में खत्म होगा।

दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम

पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कूपर कॉनॉली, कैमरन ग्रीन, जॉश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जॉश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, नेथन लायन, माइकल नेसर, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर

close whatsapp