Women's Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11

Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

India Women vs Bangladesh Women (Image Credit- Twitter X)
India Women vs Bangladesh Women (Image Credit- Twitter X)

भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच जारी महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज 10 सितंबर को खेला जा रहा है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। तो वहीं, इस महत्वपूर्ण मुकाबले के लिए दोनों ही टीमों ने अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।

टाॅस के समय बांग्लादेश महिला टीम की कप्तान निगर सुल्ताना ने कहा ‘हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे और अपने गेंदबाजों को ऐसी पिच देना चाहते थे जिस पर वे अच्छी गेंदबाजी कर सकें। हम अच्छा क्रिकेट खेलना चाहते हैं। हमारी अच्छी यादें जुड़ी हैं। यह आखिरी मैच हो भी सकता है और नहीं भी, लेकिन हम अच्छा खेलना और अपनी योजना को सही ढंग से लागू करना चाहते हैं। हम उसी टीम के खिलाफ खेल रहे हैं। हम भारत को कम स्कोर पर रोकना चाहते हैं।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारतीय महिला टीम: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी और क्रांति गौड़

बांग्लादेश महिला टीम: दिलारा अख्तर, शर्मिन अख्तर, जे फिरदौस, शोभना मोस्तरी, निगर सुल्ताना (कप्तान व विकेटकीपर), शाॅर्ना अख्तर, रबिया खान, नाहिदा अख्तर, सुल्ताना खातून, मारूफा अख्तर, फाहिमा खातून

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, पिच रिपोर्ट

दुबई स्टेडियम की टी20 पिच आमतौर पर गेंदबाजों, विशेष रूप से स्पिनरों और नई गेंद से तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होती है। खेल के आगे बढ़ने के साथ पिच स्लो हो जाती है, जिससे बाद में बल्लेबाजी करना कठिन हो सकता है। टॉस जीतने वाली टीम आमतौर पर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है, ताकि बाद में टारगेट का पीछा किया जा सके। बीच के ओवरों में स्पिन गेंदबाजों को टर्न और अच्छा ग्रिप मिलता है। महिला टी20 में 150+ का स्कोर मैच विनिंग स्कोर साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें – Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

close whatsapp