AFG vs IND: भारत ने अफगानिस्तान को पहले टी20 में 7 विकेट से रौंदा

AFG vs IND: भारत ने अफगानिस्तान को पहले टी20 में 7 विकेट से रौंदा

भारत ने तूफानी बल्लेबाजी के दम पर हासिल की जीत

Afghanistan vs India, 1st T20I (Image Credit- Twitter X)
Afghanistan vs India, 1st T20I (Image Credit- Twitter X)

Afghanistan vs India in India 2026: अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बता दें इस मुकाबले में भारत ने एकतरफा अंदाज में 7 विकेट से जीत हासिल की और तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 157 रनों का लक्ष्य भारत के सामने जीत के लिए रखा, जिसे मैन इन ब्लू ने 3 विकेट कोकर आसानी से हासिल कर लिया।

अफगानिस्तान बनाम भारत, पहले टी20 मैच का हाल

मैच के बारे में विस्तार से बात करें तो भारतीय टीम ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद अफगानिस्तान पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर कुल 156 रन ही बना पाई।

अफगानी टीम के टाॅप ऑर्डर के फेल होने के बाद, ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई ने 44 गेंदों में 4 चौके व 4 छक्कों की मदद से 64* रनों की नाबाद पारी खेली और अपनी टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा अनुभवी मोहम्मद नबी ने 33 रनों की उपयोगी पारी खेली।

दूसरी ओर, भारतीय गेंदबाजों की ओर से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। अगर शिवम दुबे का 20वां (21 रन) छोड़ दिया जाए तो अन्य प्रमुख गेंदबाजों ने किफायती गेंदबाजी की। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में महज 19 रन देकर तीन विकेट हासिल किए, तो जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती के हाथ 1-1 सफलता लगी।

इसके बाद, जब भारत अफगानिस्तान से मिले 157 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को 13.4 ओवर में 7 विकेट रहते आसानी से हासिल कर लिया। भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने 32 गेंदों में 7 चौके व 7 छक्कों की मदद से 82 रनों की तूफानी पारी खेली, तो ईशान किशन ने 33 गेंदों में 42 रन बनाए।

ये भी पढ़ें – Jasprit Bumrah ने रचा इतिहास, अफगानिस्तान के खिलाफ पहला विकेट लेते ही बन गए ऐसा करने वाले तीसरे गेंदबाज 

close whatsapp