Asian Games 2026: भारतीय महिला टीम ने जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
जापान की महिला टीम भारत के सामने सिर्फ 57 रनों पर सिमट गई
अद्यतन - सितम्बर 18, 2026 1:02 अपराह्न

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जापान महिला टीम को 8 विकेट से हराकर, जारी एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। बता दें एशियन गेम्स क्रिकेट में महिला श्रेणी का चौथा क्वार्टरफाइनल मैच 18 सितंबर को भारत और जापान की महिला टीमों के बीच कारोगी स्पोर्ट्स पार्क, निशिन में खेला गया। इस मैच में जीत हासिल कर भारत ने दूसरे सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब उसका दूसरे सेमीफाइनल में 20 सितंबर को बांग्लादेश विमेंस टीम से सामना होगा।
भारत महिला बनाम जापान महिला मैच का हाल
मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो भारतीय महिला टीम ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो टीम के गेंदबाजों ने एक दम सही साबित कर दिखाया। भारतीय महिला टीम की शानदार गेंदबाजी के सामने जापान की महिला टीम 19.5 ओवरों में महज 57 रनों पर ऑलआउट हो गई। जापान के लिए सिर्फ दो बल्लेबाज ही डबल डिजिट स्कोर तक पहुंच पाए। ओपनर हारुना इवास्की ने 10 और अयाका काटो स्टेफोर्ड ने 25 रन बनाए।
दूसरी ओर, भारतीय महिला टीम की ओर से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। श्री चरणी ने 4 ओवर में सिर्फ 10 रन देकर चार विकेट हासिल किए, तो शेफाली वर्मा को 2 विकेट मिले। इसके अलावा श्रेयंका पाटिल व दीप्ति शर्मा को 1-1 विकेट मिला।
इसके बाद, जब भारत जापान से मिले 58 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को 5 ओवर में दो विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। ओपनर शेफाली वर्मा ने 15 गेंदों में चार चौके व दो छक्कों की मदद से 40* रनों की नाबाद पारी खेली, तो रिचा घोष 12* रन बनाकर नाबाद रहीं। जी कमालिनी दो गेंद पर बिना कोई रन बनाए आउट हो गए तो भारती फुलमाली ने 6 रन बनाए।
ये भी पढ़ें – विराट कोहली से लेकर अभिषेक शर्मा तक, T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 भारतीय बल्लेबाज