IND vs WI 2026: हनुमा विहारी ने नमन धीर के भारतीय वनडे टीम में चुने जाने पर उठाए सवाल, कही दी ये बड़ी बात
नमन को वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू हो रही वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है।
अद्यतन - सितम्बर 18, 2026 5:52 अपराह्न

बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के भारत दौरे के लिए वनडे और टी20 टीम का चयन कर लिया है। वनडे टीम में पहली बार दो खिलाड़ियों को मिला है, जिसमें पंजाब के ऑलराउंडर नमन धीर और जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी शामिल हैं।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेले जाने वाले पहले मैच से होगी। इसके बाद दूसरा मैच 30 सितंबर को गुवाहटी और 3 अक्टूबर को तीसरा मैच न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा।
दूसरी ओर, अनुभवी भारतीय खिलाड़ी हनुमा विहारी ने वनडे टीम में नमन धीर के सेलेक्शन पर सवाल खड़े किए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले विहारी ने 26 वर्षीय नमन धीर के घरेलू क्रिकेट के रिकाॅर्ड्स को देखकर चिंता जाहिर की।
नमन धीर को लेकर हनुमा विहारी ने दिया बड़ा बयान
हाल में ही अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो के माध्यम से हनुमा विहारी ने कहा “एशियन गेम्स उसी समय हो रहे हैं, इसलिए वनडे टीम में कई बदलाव हुए हैं। लेकिन उन्होंने नमन धीर को चुना है। यह कैसे संभव है?”
विहारी ने आगे कहा “उनके घरेलू क्रिकेट के आंकड़े बहुत प्रभावशाली नहीं हैं। हां, उन्होंने पंजाब लीग में एक बड़ी पारी खेली थी और मुंबई इंडियंस के लिए भी कुछ मैच जिताए हैं, लेकिन उनका प्रदर्शन उतार-चढ़ाव वाला रहा है। मुझे शक है और यह हैरान करने वाली बात है।”
वेस्टइंडीज के भारत दौरे के लिए भारतीय टीम
भारतीय वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जयसवाल, नमन धीर
भारतीय टी20 टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाॅशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव
ये भी पढ़ें – ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका को लगा बड़ा झटका, लुंगी एनगिडी बाहर