फिटनेस ड्रिल वीडियो वायरल होने पर पाकिस्तान महिला टीम की हुई बेइज्जती, कोच वहाब रियाज भी निशाने पर 

फिटनेस ड्रिल वीडियो वायरल होने पर पाकिस्तान महिला टीम की हुई बेइज्जती, कोच वहाब रियाज भी निशाने पर 

पाकिस्तानी महिला टीम की प्रैक्टिस करते हुए यह वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Pakistan Women Cricket Team (Image Credit- Twitter X)
Pakistan Women Cricket Team (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम अपने काम, फील्डिंग या पूर्व खिलाड़ियों द्वारा दिए गए बयानों के अक्सर चर्चा में बनी रहती है। तो हालिया मामला पाकिस्तान की महिला टीम से जुड़ा है। बता दें इन दिनों सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी महिला टीम की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में टीम के खिलाड़ी जिस तरह की फिटनेस ड्रिल वह रही हैं, उससे वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं।

वायरल वीडियो में आसानी से देखा जा सकता है कि चार महिला क्रिकेटर अजीब तरह से एक-दूसरे के पैर और हाथ पकड़े हुए हैं, जबकि उनकी टीम की साथी खिलाड़ी उनका हौसला बढ़ा रही हैं। यह क्लिप अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी से फैल गई और कई यूजर्स ने इस अजीब ड्रिल के लिए सीधे, पाकिस्तानी महिला टीम के हेड कोच वहाब रियाज की आलोचना की।

एक यूजर ने एक्स पर लिखा “पाकिस्तानी महिला टीम की खिलाड़ियों की अजीब ट्रेनिंग! दोस्तों, जब से हमने वहाब रियाज और आमिर यामीन को पाकिस्तानी महिला टीम के साथ देखा है, वे हर दिन नए-नए तरीकों से प्रैक्टिस करते हुए दिख रहे हैं। और नीचे दी गई तस्वीर में देखिए कि वे कैसे प्रैक्टिस कर रहे हैं! क्या प्रैक्टिस करने का यह भी कोई तरीका है? आपकी क्या राय है—हमें कमेंट्स में जरूर बताएं।”

देखें सोशल मीडिया पर यह वायरल वीडियो

हालांकि, एक फैक्ट चैक पोस्ट में कहा गया कि “यह पाकिस्तान की U19 महिला टीम है। वहाब रियाज और उमैद आसिफ इसकी टीम मैनेजमेंट का हिस्सा नहीं हैं। वे दोनों सीनियर टीम के साथ हैं। प्रोपेगैंडा फैलाने से पहले टीमों और उनके सपोर्ट स्टाफ के बारे में जानकारी हासिल कर लें।”

ये भी पढ़ें – “यही उनकी महानता है” – वेस्टइंडीज के खिलाफ धमाकेदार पारी के बाद कामरान अकमल ने की कोहली की तारीफ

close whatsapp