भारत की श्री चरणी ने रचा इतिहास, रिकाॅर्ड T20I रैंकिंग अंक हासिल कर बनीं नंबर 1 गेंदबाज

भारत की श्री चरणी ने रचा इतिहास, रिकाॅर्ड T20I रैंकिंग अंक हासिल कर बनीं नंबर 1 गेंदबाज

चरणी ने यह कारनामा महज 22 साल की उम्र में कर दिखाया

Sree Charani (Image Credit- Twitter X)
Sree Charani (Image Credit- Twitter X)

भारत की युवा स्पिन गेंदबाज श्री चरणी (Sree Charani) ने इंटरनेशनल क्रिकेट में नया मुकाम हासिल कर लिया। बता दें उन्होंने महज 22 साल की उम्र में आईसीसी महिला टी20आई गेंदबाजों में रिकाॅर्ड 817 रेटिंग पाॅइंट हासिल किए हैं। टी20आई में चरणी से पहले अभी तक इतने रेटिंग पाॅइंट, कोई भी महिला गेंदबाज हासिल नहीं कर पाई।

इसके साथ ही चरणी ने नवंबर 2018 में ऑस्ट्रेलिया पेसर मेगन शूट द्वारा हासिल किए गए 806 रेटिंग अंकों को पीछे कर दिया। लगभग 8 साल के लंबे अंतराल के बाद, भारत की युवा स्पिनर ने सर्वाधिक रेटिंग अंक हासिल कर, रिकाॅर्ड को अपने नाम कर लिया है।

खास बात यह है कि भारत के आठवें एशिया कप खिताब जीतने के सफर में चरणी ने 12 विकेट लिए। श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मैच में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। खिताबी मुकाबले में उन्होंने 20 रन देकर 4 विकेट लिए और भारत ने 72 रनों से मैच जीतकर खिताब अपने नाम किया।

एशियन गेम्स में चरणी ने दिया अहम योगदान

इसके बाद, युवा गेंदबाज ने अपनी बेहतरीन फाॅर्म को एशियन गेम्स में भी जारी रखा। मेजबान जापान महिला टीम के खिलाफ, चरणी ने 10 रन देकर 4 विकेट लिए, जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। इससे भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने में मदद मिली।

इसके बाद, 22 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ गोल्ड मेडल मैच में उन्होंने दो विकेट लिए और भारत ने 147 रनों से जीत हासिल की। ​​इस प्रदर्शन के बाद ही उनकी रेटिंग रिकॉर्ड 817 तक पहुंच गई।

इसके अलावा भारत से एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट फाइनल में तीन विकेट लेने के बाद, अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा की टी20आई बॉलिंग रैंकिंग में भी सुधार हुआ है। अब उनके 754 पॉइंट्स हैं, जबकि इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन 723 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।

साथ ही महिला बल्लेबाजों की श्रेणी में बाएं हाथ की स्टाइलिस्ट बल्लेबाज स्मृति मंधाना को भी फायदा मिला। श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में 79 रनों की पारी खेलने के बाद, वह टाॅप-5 में वापसी कर चुकी हैं।

ये भी पढ़ें – IND vs WI 2026, 2nd ODI: भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

close whatsapp