विराट कोहली के रिटायर होने के बाद कौन खेलेगा नंबर 3 पर? वसीम जाफर ने सुझाया नाम 

विराट कोहली के रिटायर होने के बाद कौन खेलेगा नंबर 3 पर? वसीम जाफर ने सुझाया नाम 

आइए इस खिलाड़ी के बारे में जानते हैं

How Virat Kohli Transformed India's Fielding Culture, Reveals T Dilip (image via X)
How Virat Kohli Transformed India’s Fielding Culture, Reveals T Dilip (image via X)

पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा कि अगले साल होने वाला आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 उनका भारत के लिए आखिरी वर्ल्ड कप होगा। बता दें 37 वर्षीय विराट मई 2025 में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। इससे पहले उन्होंने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद, टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया था।

हालांकि, अब वह सिर्फ वनडे फाॅर्मेट में ही भारत के लिए खेलते हुए नजर आते हैं। ऐसे में चेज मास्टर के खेल से रिटायर होने के बाद, नंबर तीन की पोजिशन पर रुतुराज गायकवाड़ का नाम चर्चा में आता है। हालांकि, पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज वसीम जाफर इससे थोड़ा अलग सोचते हैं।

जाफर ने तिलक वर्मा को उस समय नंबर तीन की जगह लेने के लिए एक मजबूत दावेदार माना है, जब कोहली वनडे क्रिकेट से हट जाएंगे। जाफर ने वर्मा की तकनीकी खूबियों और अलग-अलग बैटिंग पोजिशन पर खेलने की काबिलियत को अहम वजह बताया है, जिससे वे भारत के महानतम बल्लेबाजों में से एक की जगह भरने के लिए सही साबित हो सकते हैं।

वसीम जाफर का बड़ा बयान

जाफर ने हाल में अपने यूट्यूब चैनल पर कहा “उनका (तिलक वर्मा) मल्टी फाॅर्मेट टैलेंट को देखकर बहुत अच्छा लगता है। उन्होंने पहले नंबर 3 पर शतक बनाया था, और अब उन्होंने नंबर 5 और नंबर 6 की पोजीशन में भी बहुत खूबसूरती से खुद को ढाल लिया है। यह एक अच्छी क्वालिटी है।”

जाफर ने आगे कहा “अब सही समय आ गया है। जब विराट और रोहित टीम छोड़ेंगे, तो जाहिर है कि रोहित टॉप-ऑर्डर के बल्लेबाज हैं और उनकी जगह लेने के लिए यशस्वी जायसवाल मौजूद हैं, लेकिन मुझे लगता है कि विराट की जगह कोई बाएं हाथ का बल्लेबाज आएगा। उनमें वह काबिलियत है। हमने देखा है कि उन्होंने दलीप ट्रॉफी में किस तरह रन बनाए। उनका फर्स्ट-क्लास औसत लगभग 55 है। इसलिए, वह तीनों फाॅर्मेट में आसानी से फिट हो सकते हैं।”

ये भी पढ़ें – Irani Cup 2026: ईरानी कप में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन

close whatsapp