NZ vs IND 2026: तीसरे टी20 से भी बाहर हुए ईशान किशन! एडक्टर स्ट्रेन से जूझ रहा है ये बल्लेबाज
पांच मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले (22 अक्टूबर) के दौरान, बाएं हाथ के बल्लेबाज को दाहिनी एडक्टर मसल में हल्की चोट लग गई थी।
अद्यतन - अक्टूबर 26, 2026 10:42 पूर्वाह्न

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन 27 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच से भी बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार, 26 अक्टूबर को पुष्टि की कि वे अभी भी इंजरी की समस्या से उबर रहे हैं।
पांच मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले (22 अक्टूबर) के दौरान, बाएं हाथ के बल्लेबाज को दाहिनी एडक्टर मसल में हल्की चोट लग गई थी। इस चोट के कारण वह दूसरा मैच नहीं खेल सके थे। मेडिकल जांच से पता चला है कि उन्हें मैदान पर वापसी करने के लिए अभी और समय चाहिए। टीम मैनेजमेंट उन्हें जल्दबाजी में वापस मैदान पर नहीं उतारना चाहता है।
बीसीसीआई ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट में कहा, “ईशान किशन अपनी लो-ग्रेड एडक्टर स्ट्रेन इंजरी से अच्छी तरह उबर रहे हैं। उन्हें यह चोट न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले टी20आई मैच के दौरान लगी थी।”
स्टेटमेंट में आगे कहा गया, “वे अभी तक मैच खेलने के लिए पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं, इसलिए 27 अक्टूबर को वेलिंगटन में होने वाले तीसरे टी20आई मैच से वे बाहर रहेंगे। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ईशान की रिकवरी पर नजर रख रही है। तीसरे टी20आई मैच के लिए कुमार कुशाग्र टीम के साथ बने रहेंगे।”
देखें पोस्ट
Update
Ishan Kishan is recovering well from his low grade right adductor strain, which he sustained during the first T20I of the series against New Zealand.
He is yet to regain match fitness and is ruled out of the third T20I to be played on October 27, 2026 in Wellington. The BCCI Medical Team is monitoring Ishan’s progress.
Kumar Kushagra will continue to be with the team for the third T20I.
#TeamIndia | #NZvIND
— BCCI (@BCCI) October 26, 2026
किशन के बाहर होने से युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के लिए दूसरे मैच में अपनी छाप छोड़ने का मौका बन गया है। पहले मैच में वैभव कोई बड़ा स्कोर नहीं बना पाए थे और सिर्फ 4 रन पर आउट हो गए थे। शुरुआती दो मैचों में शानदार प्रदर्शन के बाद, भारत पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की मजबूत बढ़त बनाए हुए है। किशन के बाहर होने के बावजूद, मेहमान टीम 27 अक्टूबर को वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम में होने वाले तीसरे टी20आई मैच में सीरीज अपने नाम करने की कोशिश करेगी।
यह भी पढ़ें – हरमनप्रीत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे में जड़ा 8वां शतक! दिग्गज मिताली राज को पछाड़ा