NZ vs IND 2026, 5th T20I: न्यूजीलैंड बनाम भारत मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND 2026, 5th T20I: न्यूजीलैंड बनाम भारत मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

फिलहाल सीरीज में भारत 3-1 से आगे चल रहा है। 

NZ vs IND 2026, 4th T20I: Match Preview (image via getty)
NZ vs IND 2026, 4th T20I: Match Preview (image via getty)

न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आखिरी व पांचवां मुकाबला 1 नवंबर, 2026 को हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर खेला जाएगा। भारत पहले ही सीरीज को अपने नाम कर चुका है। टीम इंडिया ने मेजबान टीम के खिलाफ चार मैचों बाद 3-1 से बढ़त बना रखी है।

सीरीज गंवाने के बाद चौथे टी20 मैच में न्यूजीलैंड ने पलटवार करते हुए 87 रनों से जीत हासिल की। तो वहीं, आखिरी टी20 मैच में भी न्यूजीलैंड कुछ ऐसा ही कमाल दिखाना चाहेगी। खैर, आइए जानते हैं इस मैच से पहले पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में:

NZ vs IND, 5th T20I मैच डिटेल्स

मैच  न्यूजीलैंड बनाम भारत, पांचवा टी20, भारत का न्यूजीलैंड दौरा 2026
वेन्यू सेडन पार्क, हैमिल्टन
तारीख और समय  1 नवंबर 2026, भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे
लाइव ब्राॅडकास्टिंग व स्ट्रीमिंग डिटेल्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव (ऐप और वेबसाइट)

सेडन पार्क, हैमिल्टन: पिच रिपोर्ट

हैमिल्टन स्थित सेडन पार्क की पिच बल्लेबाजों और तेज गेंदबाजों दोनों के लिए संतुलित मानी जाती है, जहां अच्छी पेस और उछाल के साथ-साथ शुरुआती ओवरों में स्विंग मिलती है। इस मैदान की पिच चिकनी और दोमट मिट्टी से बनी है, जो अच्छी गति और उछाल प्रदान करती है, जिससे बल्लेबाज एक बार सेट होने के बाद बड़े स्कोर बना सकते हैं। मैच की शुरुआत में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को अच्छा स्विंग और मूवमेंट मिलता है। यह मैदान गोलाकार है और इसकी बाउंड्री अपेक्षाकृत छोटी है, जो बल्लेबाजों को छक्के-चौके लगाने में आसानी देती है। पिछले कुछ मैचों के आंकड़ों के अनुसार, तेज गेंदबाजों और स्पिनर्स दोनों को लगभग बराबर मदद मिलती है। यहां टॉस जीतने वाली टीमें आमतौर पर बाद में बल्लेबाजी करना करना पसंद करती हैं।

NZ vs IND हेड टू हेड रिकाॅर्ड (टी20आई क्रिकेट)

मैच खेले  35
भारत ने जीते 22
न्यूजीलैंड ने जीते  12
नो रिजल्ट/टाई 1
सबसे पहले मैच  16 सितंबर, 2007 (न्यूजीलैंड ने जीता)
हालिया मैच  30 अक्टूबर, 2026 (न्यूजीलैंड ने जीता)

NZ vs IND: संभावित प्लेइंग 11

न्यूजीलैंड: टिम साईफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), एडम मिल्ने, जैकब डफी, नाथन स्मिथ, मैथ्यू फिशर

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव

ये भी पढ़ें – ‘मां की वजह से रोहित शर्मा ने चुनी थी 45 नंबर की जर्सी’ रोहित शर्मा खुद शेयर किया दिलचस्प किस्सा 

close whatsapp