उस्मान ख्वाजा ने किया बड़ा खुलासा, 2018 केप टाउन बाॅल टेम्परिंग में पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम थी शामिल 

उस्मान ख्वाजा ने किया बड़ा खुलासा, 2018 केप टाउन बाॅल टेम्परिंग में पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम थी शामिल 

आइए आपको इस खबर के बारे में विस्तार से बताते हैं

Usman Khawaja (Image Credit- Twitter X)
Usman Khawaja (Image Credit- Twitter X)

Usman Khawaja on ball-tampering: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने हाल में ही एक बड़ा खुलासा किया है। ख्वाजा ने बताया कि साल 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ केप टाउन टेस्ट मैच के दौरान हुई बाॅल टेम्परिंग में पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम शामिल थी।

ख्वाजा के इस बयान ने पूरे क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी है। तो वहीं, यह खुलासा सीधे तौर पर उन निष्कर्षों को चुनौती देता है, जो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सैंडपेपरगेट कांड की अपनी जांच के बाद निकाले थे।

Usman Khawaja ने किया बड़ा खुलासा

उस्मान ख्वाजा ने यह खुलासा अपनी आने वाली आत्मकथा ‘सब्र (Sabr)’ में किया। ख्वाजा ने बताया कि टीम के अंदर गेंद की दिशा को बदलने को लेकर “खुली और हल्की-फुल्की बातचीत” हुई थी। वे सामूहिक जिम्मेदारी का जिक्र करते हुए साफ तौर पर लिखते हैं,

“हम सब इसमें शामिल थे।” इस बात से पता चलता है कि इसमें सिर्फ वे तीन खिलाड़ी ही नहीं, जिन्हें उस समय सजा मिली थी, बल्कि पूरी टीम शामिल थी। पोर्ट एलिजाबेथ (जिसे अब गेबेरहा के नाम से जाना जाता है) में तीसरे टेस्ट के दौरान, कैमरन बैनक्रॉफ्ट को कैमरे पर गेंद पर सैंडपेपर का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया था। वहीं, इस योजना में शामिल होने के कारण स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर लंबे समय का प्रतिबंध लगाया गया था।

गौरतलब है कि ख्वाजा की आत्मकथा 11 नवंबर, 2026 को रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले ही इसके कुछ अंशों ने क्रिकेट मीडिया का काफी ध्यान खींचा है, जिसमें ‘सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड’ की कवरेज भी शामिल है।

दूसरी ओर, ख्वाजा के इन खुलासों पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी प्रतिक्रिया दी और कहा ‘अब तक CA के सामने पेश की गई सभी प्रासंगिक जानकारियों पर उचित रूप से विचार किया गया है, और हम अपनी अखंडता प्रक्रिया (इंटीग्रिटी प्रोसेस) के निष्कर्षों से संतुष्ट हैं। किसी भी प्रासंगिक जानकारी को पेश करने का अवसर हमेशा उपलब्ध रहा है, और आगे भी रहेगा।’

ये भी पढ़ें – 7 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

close whatsapp