28 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - नवम्बर 28, 2026 9:59 पूर्वाह्न

1. NZ vs IND: जसप्रीत बुमराह के बदले हुए गेंदबाजी एक्शन पर दिनेश कार्तिक ने रखा अपना पक्ष
भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में दूसरा टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने 19 ओवर गेंदबाजी की और सिर्फ 37 रन दिए, लेकिन एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके। दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर 246 रन बना लिए थे। बुमराह की गेंदबाजी के दौरान एक और बात देखने को मिली।
उन्होंने अपने रनअप में बदलाव किया और कुछ समय के लिए पुराने गेंदबाजी एक्शन का इस्तेमाल भी किया। पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने उनके इस प्रदर्शन पर अपनी राय रखी। दिनेश कार्तिक के मुताबिक, बुमराह ने भले ही किफायती गेंदबाजी की, लेकिन वह अपनी सामान्य गेंदबाजी की तरह बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें पैदा नहीं कर सके।
2. NZ vs IND: क्राइस्टचर्च टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड की पहली पारी 356 रनों पर सिमटी
न्यूजीलैंड और भारत के बीच क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले के दूसरे दिन न्यूजीलैंड की पहली पारी 116.3 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद 356 रनों पर सिमट गई है। न्यूजीलैंड के लिए पहली पारी में कप्तान टाॅम लाथम ने 59 और टाॅम ब्लडेंल ने 89 रनों की पारी खेली। तो वहीं, भारत की ओर से आकाश दीप को 5 विकेट मिले। इसके अलावा अंशुल कंबोज व गुरनूर बरार को 2-2 विकेट मिले। साथ ही वाॅशिंगटन सुंदर 1 विकेट लेने में सफल रहे।
3. रांची की साम्बो हिल पर नया लग्जरी घर बनाने की तैयारी में माही, देखें वायरल वीडियो
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी (MS Dhoni), रांची की संबू हिल पर नया लग्जरी घर बनाने की तैयारी में हैं। इसको लेकर हाल में ही माही ने संबू हिल पर कंस्ट्रक्शन साइट का दौरान किया। कैप्टन कूल के नए लग्जरी घर की कीमत करीब 40 करोड़ रुपए बताई जा रही है। भारत के पूर्व कप्तान ने प्लॉट नंबर 822, 1314, 1322 और 1324 पर जमीन खरीदी है। इसका कुल क्षेत्रफल 1 एकड़ और 92 डेसिमल है, यानी कुल मिलाकर लगभग 1.92 एकड़। हाल ही में, धोनी साम्बो हिल स्थित निर्माण स्थल पर गए थे।
4. IPL 2027: ‘लौटकर बुद्धु घर को आए’ 20वें सीजन के लिए मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को फिर से सौपीं कप्तानी
कप्तान के रूप में एक बार फिर से रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की आईपीएल में वापसी हुई है। बता दें अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस (MI) को पांच बार चैंपियन बनाने वाले रोहित को एक बार फिर से टीम मैनेजमेंट ने कप्तानी सौंपने का फैसला किया है। मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने इस बात की जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पोस्ट कर दी। आईपीएल के आगामी सीजन से पहले पूर्व कप्तान हार्दिक पांड्या के पंजाब किंग्स से ट्रेड होने के बाद, MI ने यह फैसला किया।
5. IPL 2027: मुंबई इंडियंस का कप्तान बनते ही रोहित शर्मा ले सकते हैं ये 3 बड़े फैसले
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक बड़ा फैसला लेते हुए रोहित शर्मा को दोबारा टीम की कप्तानी सौंप दी है। 27 नवंबर 2026 को फ्रेंचाइजी ने इस फैसले की आधिकारिक जानकारी दी। पिछले कुछ सीजन से मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट को उम्मीद होगी कि रोहित की वापसी से टीम एक बार फिर अपनी पुरानी लय हासिल कर सकेगी।
ऐसे में आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम किन तीन क्षेत्रों में बदलाव कर सकती है: 1. अर्शदीप सिंह को मिलेगी अतिरिक्त जिम्मेदारी, 2. तिलक वर्मा को मिल सकती है नेतृत्व समूह में जगह, 3. कोचिंग स्टाफ में बदलाव से मिलेगी नई दिशा
6. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर हो सकते हैं नाथन लियोन, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया लेगा बड़ा फैसला
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज की तैयारी में जुटी है। इस बीच टीम के अनुभवी ऑफ स्पिनर नाथन लियोन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, लियोन को 9 दिसंबर से पर्थ में शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए टीम में जगह मिलना मुश्किल है। ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान 28 नवंबर को किया जाना है।
39 वर्षीय लियोन लंबे समय से ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम का अहम हिस्सा रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में 145 टेस्ट मैच खेले हैं और 577 विकेट अपने नाम किए हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से उनकी गेंदबाजी में पहले जैसी प्रभावशीलता देखने को नहीं मिली है।
7. PAK A vs BAN A: लगातार तीसरी बार फाइनल में पहुंचा पाकिस्तान, बांग्लादेश को सेमीफाइनल में 6 विकेट से हराया
राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। अब खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान का सामना श्रीलंका से होगा, जिसने भारतीय टीम को पहले सेमीफाइनल में मात देकर फाइनल में जगह बनाई थी। इस मुकाबले में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 232 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने 5 विकेट गंवाकर ही 4.4 ओवर पहले लक्ष्य हासिल कर लिया।
8. अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 खेलेंगे श्रेयस अय्यर
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के सुपर लीग स्टेज के मुकाबले 30 नवंबर से खेले जाएंगे। उससे पहले मुंबई की टीम को बड़ी मजबूती मिली है। टीम इंडिया के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर टीम के साथ जुड़ गए हैं, जो पूर्व भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम को खिताबी दिलाने के लिए जोर लगाएंगे। श्रेयस अय्यर सोमवार से नागपुर में शुरू होने वाले सुपर लीग मुकाबलों के लिए मुंबई की टीम से जुड़ेंगे। श्रेयस अय्यर की वापसी के बावजूद सूर्यकुमार यादव ही मुंबई की कप्तानी करते नजर आएंगे।