जीत से करेगी टीम इंडिया न्यू ईयर का आगाज, केप टाउन में होगा रोहित की सेना का राज
3 जनवरी से खेला जाएगा टीम इंडिया और अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट।
अद्यतन - जनवरी 1, 2024 11:43 पूर्वाह्न

नए साल में टीम इंडिया अब नए जोश से लबरेज है, जहां टीम इस समय अफ्रीका के दौरे पर है और दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज जारी है। पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन अब रोहित की सेना ने उस हार को पीछे छोड़ दिया है और नए आगाज की तरफ कदम बढ़ा लिए हैं।
2023 में मिला टीम इंडिया को सबसे बड़ा गम
जी हां, साल 2023 में टीम इंडिया ने कई ICC टूर्नामेंट के फाइनल खेले थे, जिसमें से एक वनडे वर्ल्ड कप भी था। पूरे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने जीत की कहानी लिखी, लेकिन आखिर में फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम बुरी तरह हार गई। इसी वर्ल्ड कप को ना जीतने के गम से खिलाड़ी अभी तक बाहर नहीं निकल पाए हैं और इसका सबूत मैदान पर उनका उदास चेहरा है। वहीं वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन विराट कोहली के नाम थे, तो सबसे ज्यादा विकेट मोहम्मद शमी के खाते में आए थे।
केप टाउन में बनेगा टीम इंडिया का काम
*3 जनवरी से खेला जाएगा टीम इंडिया और अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट।
*वहीं इस दूसरे टेस्ट मैच के लिए केप टाउन पहुंची पूरी भारतीय टीम।
*इस दौरान थोड़े खुश नजर आए रोहित की टीम के सभी खिलाड़ी ।
*फिलहाल साउथ अफ्रीका सीरीज में है 1-0 से आगे।
टीम इंडिया के केप टाउन पहुंचने वाला वीडियो
नेट्स में जमकर किया अपनी कमजोरियों पर काम
दूसरी ओर पहले टेस्ट में मिली करारी हार से टीम इंडिया ने सबक लिया है, ऐसे में अब रोहित एंड कम्पनी दमदार वापसी करना चाहती है। जिसे लेकर भारतीय टीम ने नेट्स में जमकर अभ्यास किया, इस दौरान गेंदबाजों से लेकर बल्लेबाजों तक ने अपनी कमजोरियों पर काम किया। साथ ही इस दौरान खुद कोच राहुल द्रविड़ भी खिलाड़ियों के साथ बात करते हुए नजर आए। अब देखना है अहम होगा कि दूसरे टेस्ट मैच में टीम का प्रदर्शन कितना ज्यादा सुधरता है।