इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बाद दानिश कनेरिया ने PCB और पाकिस्तानी टीम को जमकर लताड़ा
रावलपिंडी टेस्ट मैच में पाकिस्तान को इंग्लैंड के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा।
अद्यतन - दिसम्बर 6, 2022 3:43 अपराह्न

इंग्लैंड क्रिकेट टीम, जिसे अक्सर लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में क्रांति लाने का श्रेय दिया जाता है, उन्होंने अब टेस्ट फॉर्मेट में भी निडर होकर क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया है। पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी की बेजान पिच पर बेन स्टोक्स के नेतृत्व वाली इंग्लैंड की टीम ने मेजबान टीम को 74 रन से हराकर तीन मैचों में 1-0 की बढ़त बना ली।
यह केवल इसलिए संभव हुआ क्योंकि इंग्लिश टीम ने पूरे टेस्ट मैच में लगभग 7 रन प्रति ओवर की दर से 900 से अधिक रन बनाए और पांचवें दिन गेंद को रिवर्स स्विंग करवाने भी कामयाब रहे। दरअसल टेस्ट मैच के पांचवें दिन इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने पाकिस्तान के बल्लेबाजों को रिवर्स स्विंग से लगातार मात दी, वहीं पाकिस्तानी गेंदबाज पूरे टेस्ट मैच के दौरान ऐसा करने में कामयाब रहे थे।
दानिश कनेरिया ने लगाई पाकिस्तानी टीम की क्लास
रावलपिंडी टेस्ट मैच में मिली हार के बाद पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज गेंदबाज दानिश कनेरिया ने पाक कप्तान बाबर आजम और पीसीबी को जमकर लताड़ा है। अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए एक वीडियो में कनेरिया ने कहा कि, “अभी हमारी मैनेजमेंट आके बात करेगी, बाबर आजम बात करेंगे, पीसीबी के हेड बात करेंगे।अच्छी क्रिकेट खेल इंग्लैंड ने, हमें उनसे सीखना चाहिए। तो सीखो न कब सीखोगे। समय गुजर जाएगा।”
250 से अधिक टेस्ट विकेट लेने वाले पाकिस्तान के एकमात्र स्पिनर कनेरिया ने कहा कि पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट अब शाहीन शाह अफरीदी की अनुपस्थिति को इस हार के लिए जिम्मेदार ठहराएगा। साथ ही कनेरिया ने ये भी कहा कि पाकिस्तान के कोई भी गेंदबाज इस मैच में रिवर्स स्विंग नहीं हासिल
कनेरिया ने कहा कि, “वे हार के लिए शाहीन अफरीदी की गैरमौजूदगी को जिम्मेदार ठहरा सकते हैं। वो कहेंगे कि, शाहीन अफरीदी इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं थे। वो अगर सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं थे तो दूसरे अचार बेचे आए थे?कहां है प्लानिंग और स्ट्रैटेजी, कहां है रिवर्स स्विंग।