पहले वनडे से पहले आकाश चोपड़ा ने वेस्टइंडीज को बताया बेहद खराब टीम - क्रिकट्रैकर हिंदी

पहले वनडे से पहले आकाश चोपड़ा ने वेस्टइंडीज को बताया बेहद खराब टीम

वनडे क्रिकेट में वेस्टइंडीज की स्थिति बेहद खराब है।

Aakash Chopra. (Photo Source: Facebook)
Aakash Chopra. (Photo Source: Facebook)

वेस्ट इंडीज और भारत 22 जुलाई से त्रिनिदाद में पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में तीन मैचों की वनडे सीरीज में एक-दूसरे का सामना करने के लिए तैयार हैं। इस वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच 29 जुलाई से पांच मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेली जाएगी।

22 जुलाई को खेले जाने वाले पहले वनडे से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर और क्रिकेट पंडित आकाश चोपड़ा ने इस प्रारूप में वेस्टइंडीज के संघर्ष पर प्रकाश डाला, क्योंकि मेजबान टीम को पिछली तीनों सीरीज में बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि वनडे क्रिकेट में वेस्टइंडीज की स्थिति बेहद खराब है, क्योंकि वे अपने पिछले अधिकांश मैचों में पूरे 50 ओवर बल्लेबाजी करने में विफल रहे हैं।

आकाश चोपड़ा ने वनडे क्रिकेट में वेस्टइंडीज के प्रदर्शन की आलोचना की

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किए गए एक वीडियो में कहा: “वेस्टइंडीज की हालत इतनी खराब है कि अगर आप उनके पिछले 39 वनडे मैचों पर गौर करेंगे, तो वे केवल छह मैचों में ही पूरे 50 ओवर खेल पाए हैं, बाकि मैचों में उनका बल्लेबाजी प्रदर्शन बेहद खराब रहा है, चाहे फिर वे मैच घरेलू हो या विदेशी। आप वनडे मैचों में जीत या प्रतिस्पर्धा की बात तो छोड़िए, ये वेस्टइंडीज टीम 50 ओवर तक नहीं खेल पाती है।”

क्रिकेट कमेंटेटर ने आगे कहा: “वेस्टइंडीज टीम 50 ओवर खेलने से पहले ही आउट हो जाती है, पिच चाहे जैसी भी हो, चाहे फिर वे पहले बल्लेबाजी कर रहे हों या चेज कर रहे हों, वे 50 ओवर तक टिक  ही नहीं पाते हैं। यह बहुत दुखद वास्तविकता है। वेस्टइंडीज ने अपने पिछले 39 मैचों में 23 मैच गंवाए हैं। खेल के इस प्रारूप में न तो वे मैच जीतते हैं, और ना ही वे अच्छी बल्लेबाजी कर पाते हैं। उनकी स्थिति बहुत ज्यादा खराब है। इसलिए पहला मैच क्या भारत सभी मैचों में वेस्टइंडीज का सफाया करेगा।”

यहां देखिए वेस्टइंडीज की वनडे टीम –

निकोलस पूरन (कप्तान), शाई होप (उपकप्तान), शमरह ब्रूक्स, कीसी कार्टी, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, रोवमैन पॉवेल और जेडेन सील्स

close whatsapp